फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad weather: Winter continues in the division, traffic service affected

Moradabad weather: मंडल में सर्दी का सितम जारी, कोहरे से फिलहाल राहत नहीं, यातायात सेवा प्रभावित

Fri, 19 Jan 2024 10:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 19 Jan 2024 10:12 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में शीतलहर जारी है। लगातार कोहरा छाया रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हाईवे समेत शहर के भीतरी इलाकों में वाहन चलाने के दौरान लाइट जलानी पड़ रही है। इसके अलावा कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है। 

विज्ञापन
Moradabad weather: Winter continues in the division, traffic service affected
moradabad weather news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद जिले में प्रचंड ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार को सूर्य देव ने एक बार फिर चकमा दे दिया। तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। सुबह कोहरा छाया रहने के कारण शीतलहर ने शहरवासियों को ठंड से बेहाल कर दिया।

विज्ञापन


विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में सुबह व शाम को हल्का कोहरा छाया रहेगा व ठंड बरकरार रह सकती है। बृहस्पतिवार को सुबह से मौसम साफ था। इसके बावजूद धूप नहीं निकली, ठंडी हवा चलती रही। इसकी वजह से लोग ज्यादातर अपने घरों में ही रुके रहे।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट पर दिए गए डाटा के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 12.5 दर्ज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोकि सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह व शाम के समय वातावरण में नमी 97 फीसदी रही। धूप न निकलने की वजह से नमी में कोई कमी नहीं रही।


पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने की वजह से मैदानी क्षेत्रों में गलन बरकरार है। आने वाले दिनों में हल्की धूप खिल सकती है। लेकिन ठंड अभी बनी रहेगी। तीन दिन तक सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed