{"_id":"65dc21cb46e61a9ec6066799","slug":"moradabad-weather-weather-suddenly-changed-in-mandal-cold-winds-started-blowing-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad weather: मंडल में अचानक बदल गया मौसम, चलने लगी ठंडी हवाएं, तापमान सामान्य से चार डिग्री कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad weather: मंडल में अचानक बदल गया मौसम, चलने लगी ठंडी हवाएं, तापमान सामान्य से चार डिग्री कम
Mon, 26 Feb 2024 11:00 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:00 AM IST
सार
मुरादाबाद मंडल में मौसम अचानक बदल गया है। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के कारण ठंडी हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होना है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में ठंडी हवा चलने से बढ़ी ठिठुरन
- फोटो : संवाद
विस्तार
फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर मुरादाबाद के वातावरण पर भी देखा जा रहा है। इसकी वजह से रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। सुबह से मौसम साफ था।
विज्ञापन
समय के साथ धूप में भी तपिश बढ़ती गई। शाम होते-होते मौसम में बदलाव हुआ और सूरज हल्के बादलों की ओट में छिपने लगा। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 61 फीसदी दर्ज की गई और शाम को 30 फीसदी दर्ज की गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहाड़ों पर है।
विज्ञापन
वहां पर बारिश हो रही है। उसी की नमी की वजह है। सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। तीन-चार दिन में इसका असर खत्म होने के बाद मौसम गर्म होने लगेगा।