{"_id":"65b72b35ae18979a7e069f55","slug":"moradabad-weather-life-is-miserable-due-to-severe-cold-mercury-is-nine-degrees-below-normal-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad weather: कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल, पारा सामान्य से नौ डिग्री कम, सूर्यदेव नहीं दे रहे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad weather: कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल, पारा सामान्य से नौ डिग्री कम, सूर्यदेव नहीं दे रहे दर्शन
Mon, 29 Jan 2024 10:06 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:06 AM IST
सार
मुरादाबाद मंडल में कड़ाके की ठंड लगातार जारी है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। इसके अलावा कोहरा छाए रहने के कारण इसका असर यातायात पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Moradabad weather news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कड़ाके की ठंड ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया। सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इससे यातायात समेत रेल सेवा भी प्रभावित हो रही है। चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर वाहनों को चलाना पड़ रहा है। हाईवे समेत अन्य जगहों पर जाम भी लग रहा है।
विज्ञापन
रविवार को दिनभर सूरज नहीं निकला और अधिकतम पारा सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। सुबह से शाम तक यही स्थिति रही। जनवरी माह का अंतिम चरण चल रहा है, लेकिन ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह से घना कोहरा था। दोपहर में कोहरा तो छंट गया, लेकिन धूप नहीं निकली। सुबह से शाम तक हवाओं ने परेशान किया। अवकाश होने की वजह से जरूरत पर ही लोग घरों से बाहर निकले। शाम होते-होते फिर गलन और ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।
सुबह वातावरण में नमी 97 फीसदी थी, जो शाम को 90 फीसदी रही। हवा की गति दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा पश्चिम से पूरब दिशा में रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया किसोमवार और मंगलवार को बादल दिखाई दे सकते हैं, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है।
31 जनवरी तक रात में गलन बरकरार रहेगी। पश्चिमी हवाओं की वजह से यह गलन हो रही है। बीच-बीच में धूप निकल सकती है। कोहरा भी मध्यम स्थिति का रहेगा।