फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad weather became cold due snowfall mountains, fog started appearing at night

Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी से मुरादाबाद का मौसम हुआ ठंडा, रात में छाने लगा कोहरा..बढ़ रही शीतलहर

Thu, 21 Dec 2023 10:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 10:17 AM IST
सार

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन तक धूप खिलने के आसार हैं। इस दौरान मध्यम कोहरा छाएगा। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन
Moradabad weather became cold due snowfall mountains, fog started appearing at night
मुरादाबाद में अलावा सेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद मंडल में हल्का कोहरा छाने लगा है। इसके साथ ही ठंड भी लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक इस  सीजन का सबसे ठंडा दिन बुधवार रहा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में ठंड अधिक बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिम की ठंडी हवाओं से मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में लोग ठंड से बेहाल हो रहे हैं। शाम होते ही पारा लुढ़कने से गलन और बढ़ रही है। बुधवार को सुबह धूप खिली थी, लेकिन दिन में बादलों की आवाजाही होने से ठंड बढ़ गई। शाम होते-होते लोग गलन से परेशान थे।
विज्ञापन


दोपहिया वाहन चालाकों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 90 फीसदी थी, जो शाम को 65 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




हवा की गति पश्चिम से पूरब दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन-तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अगले तीन दिन तक धूप खिलने के आसार हैं।

इस दौरान हल्का से मध्यम कोहरा छाएगा। बारिश की संभावना नहीं है। कभी-कभी बादलों की आवाजाही रहेगी। शीतलहर चलने से ठंड बढ़ेगी। पहाड़ से बर्फबारी शुरू हो गई है। इसके अलावा ज्यादातर समय पछुआ हवा आ रही है। इन दोनों की वजह से ठंड बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed