{"_id":"657694064cc089d91e059193","slug":"moradabad-volvo-bus-overturned-out-of-control-on-sambhal-highway-30-passengers-injured-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: संभल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी वॉल्वो बस, 30 यात्री जख्मी...जिला अस्पताल पहुंचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: संभल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी वॉल्वो बस, 30 यात्री जख्मी...जिला अस्पताल पहुंचाए
Mon, 11 Dec 2023 10:16 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 11 Dec 2023 10:16 AM IST
सार
संभल हाईवे ताहरपुर गांव के पास बने स्पीड ब्रेकर पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार महिलाएं और बच्चे जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मुरादाबाद-संभल हाईवे पर पलटी बस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद-संभल हाईवे पर रविवार रात ताहरपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार वॉल्वो बस स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 30 यात्री घायल हो गए, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।
विज्ञापन
इनमें से गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों को पुलिस ने एंबुलेंसों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक वॉल्वो बस में सवार सभी यात्री मुरादाबाद शहर की ही बताए है, जो संभल से मंगनी कार्यक्रम में शामिल होकर वॉल्वो बस से मुरादाबाद को लौट रहे थे।
विज्ञापन
जब बस संख्या यूपी 21 बीएन 7611 मुरादाबाद-संभल रोड पर गांव ताहरपुर के पास स्पीड ब्रेकर पर पहुंची, तो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके बाद चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में महिलाएं और बच्चे भी थे। आसपास के लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे के चलते मुरादाबाद संभल रोड पर जाम लग गया। पुलिस को वाहनों की रूट डायवर्ट करना पड़ा। इसके बाद क्रेन की मदद से पलटी बस को सीधा कराया गया। करीब डेढ़ घंटे के बाद मुरादाबाद संभल रोड पर यातायात सुचारू हो सका।