फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Video of female police station incharge viral on social media investigation turned out to be fake

Moradabad: सोशल मीडिया पर महिला थाना प्रभारी का वीडियो वायरल, जांच में निकला फर्जी, एडिट किया गया वीडियो

Fri, 28 Oct 2022 06:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Oct 2022 06:31 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर महिला थाना प्रभारी का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दावा गया जा रहा है कि थाना प्रभारी ने रील वीडियो बनाकर वायरल किया है। वीडियो में गाने और डॉयलॉग के साथ वह चलती दिखाई दे रही हैं। अधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान लिया। सीओ अनूप सिंह ने इस मामले की जांच की। उन्होंने महिला थाना प्रभारी दीपा से पूछताछ की। तब पता चला कि दीपा ने ऐसा कोई वीडियो नहीं बनाया है

विज्ञापन
Moradabad Video of female police station incharge viral on social media investigation turned out to be fake
सीओ अनूप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में रील वीडियो बनाने पर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हुई तो कुछ लोगों ने इसे ही हथियार बना लिया। महिला थाना प्रभारी दीपा का वीडियो एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ सिविल लाइंस ने इस मामले की जांच की तो सामने आया कि थाना प्रभारी ने न तो वीडियो बनाया और न ही उनकी किसी आईडी से इसे पोस्ट किया गया है।

विज्ञापन

   

सोशल मीडिया पर महिला थाना प्रभारी का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दावा गया जा रहा है कि थाना प्रभारी ने रील वीडियो बनाकर वायरल किया है। वीडियो में गाने और डॉयलॉग के साथ वह चलती दिखाई दे रही हैं। अधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान लिया। सीओ अनूप सिंह ने इस मामले की जांच की। उन्होंने महिला थाना प्रभारी दीपा से पूछताछ की। तब पता चला कि दीपा ने ऐसा कोई वीडियो नहीं बनाया है और न ही उन्होंने अपनी किसी आईडी से इसे वायरल किया है। सीओ ने बताया कि जांच में वीडियो फर्जी निकाला है। वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 

रील बनाने पर हो चुकी है कार्रवाई

रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के शौक में दो महिला सिपाही और चार होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। मुरादाबाद में एंटी रोमियो टीम में तैनात सिपाही महिला ने फिल्मी गानों पर वीडियो तैयार कर उसे इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर किया था। महिला थाने में तैनात सिपाही पर भी वीडियो बनाने पर निलंबन की कार्रवाई हुई थी। महिला सिपाहियों के अलावा चार महिला होमगार्डों को भी रील वीडियो बनाने की खुमारी महंगी पड़ चुकी है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed