फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Uttarakhand police officer fell from train, died after being hit, was identified when family member

Moradabad: उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी ट्रेन से गिरे, चपेट में आने से मौत, परिजनों ने फोन किया तो हुई पहचान

Sat, 24 May 2025 09:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अगवानपुर (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, अगवानपुर (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 24 May 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
Moradabad: Uttarakhand police officer fell from train, died after being hit, was identified when family member
प्रतीकात्मक फोटो

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की रात उत्तराखंड पुलिस के एएसआई जनेश्वर (43) की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह उधम सिंह नगर पुलिस लाइन में तैनात थे। हादसे के समय वह लक्सर से लौट रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

उत्तराखंड के हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के धीर मजरा निवासी जनेश्वर 1998 में पीएसी में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। प्रमोशन के बाद उनका उत्तराखंड पुलिस में ट्रांसफर हो गया। वर्ततान में उनकी तैनाती उधम सिंह नगर की पुलिस लाइन मेंथी। भतीजे अरुण रावत के अनुसार उनके चाचा किसी काम से लक्सर आए थे।

विज्ञापन


काम खत्म करके वह ट्रेन से लौट रहे थे। रास्ते में परिजनों से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद फोन रख दिया लेकिन बाद उनका फोन नहीं उठा।परिजन तभी से परेशान थे। वह लगातार उनका फोन ट्राई कर रहे थे। अगवानपुर पुलिस चौकी के सिपाही ने उठाया, तब हादसे की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन और रिश्तेदार यहां के लिए निकल गए, यहां उन्होंने मृतक की पहचान कर ली। एएसआई के परिवार में पत्नी बबीता देवी, बेटे अभिषेक, अभिनव और बेटी श्वेता हैं। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed