{"_id":"65841b93cd79738f0501b2a5","slug":"moradabad-uproar-over-construction-of-religious-place-police-sent-five-accused-to-jail-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर बवाल, पुलिस ने पांच आरोपियों को भेजा जेल, मूंढापांडे में हुआ बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर बवाल, पुलिस ने पांच आरोपियों को भेजा जेल, मूंढापांडे में हुआ बवाल
Thu, 21 Dec 2023 04:34 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 21 Dec 2023 04:34 PM IST
सार
धार्मिक स्थल को लेकर मू़ढ़ापांडे में पथराव के बाद फायरिंग की गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीस से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रौंडा गांव में धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है। मंगलवार को रौंडा गांव में कुछ लोग चामुंडा मंदिर की चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान दूसरे वर्ग की महिलाएं और पुरुष आ गए। उन्होंने निर्माण का विरोध शुरू कर दिया था, जिसे लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर मूंढापांडे थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
इस मामले में रौंडा चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार की तहरीर पर मूंढापांडे थाने में अब्दुल्ला, रहीस, इसरार, फहीम, तौसीब, जैबुलनिशा, नवीश, मुजम्मिल, नावेज, कामिल, मासूक अली, इलियास, रिहान, कर्रार, जावेद, नजाकत, नादिर, जाबिर और 20 अज्ञात के खिलाफ केस किया गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि इस मामले में रौंडा गांव निवासी आरोपी अब्दुल्ला रहीस, तौसीफ, फहीम, इसरार निवासी रौंडा को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।