फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Uproar hospital over negligence treatment, family members and employees beat each other

Moradabad: इलाज में लापरवाही पर अस्पताल में हंगामा, परिजन और कर्मचारियों ने एक दूसरे को पीटा, जमकर हंगामा

Sat, 09 Dec 2023 04:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Dec 2023 04:07 PM IST
सार

पीड़ित परिवार का कहना था कि चिकित्सक ने गलत उपचार किया है। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Uproar hospital over negligence treatment, family members and employees beat each other
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकबड़ा के डीगरपुर रोड स्थत शाहजी नगर स्थित अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा किया। अस्पताल स्टाफ और परिजन एक दूसरे पर हमलावर हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत किया। देर शाम पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों को आपस में समझौता हो गया।  

विज्ञापन


सिविल लाइंस क्षेत्र के हरथला निवासी राजकुमार ने बताया कि उसने अपनी बहन राजरानी को पाकबड़ा के डीगरपुर रोड स्थित शाहजी नगर में अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती कराई थी। चिकित्सक ने बिना जांच कराए ऑपरेशन कर दिया। कहा कि ये टांके ठीक हो जाए, उसके बाद दोबारा ऑपरेशन करके रसौली को निकाल देंगे।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर परिजन भड़क गए। उन्होंने अस्पताल में हंगामा किया। राजकुमार ने बताया कि चिकित्सक और कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की है। सूचना मिलते ही अपराध निरीक्षक प्रदीप कुमार फोर्स के साथ अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल के गेटमैन और तीमारदार में हुई मारपीट

महिला अस्पताल में शुक्रवार को गेटमैन और एक तीमारदार में मारपीट हो गई। सीएमएस का कहना है कि शनिवार को गेटमैन से वार्ता कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चंद्रनगर निवासी अमित की मरीज आयुषी महिला वार्ड में भर्ती है। अमित उसे देखने के लिए शाम को जिला अस्पताल आया था।


रास्ते में उन्होंने सीएमएस डॉ. निर्मला पाठक से मरीज के स्वास्थ्य के संबंध में बात की। इस पर सीएमएस ने उन्हें संबंधित डॉक्टर से मिलने के लिए अपने कर्मचारी को कह दिया। अमित का आरोप है कि इसके बाद वहां गेटमैन मुरारीलाल ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।


विरोध करने दोनों के बीच मारपीट हो गई। सीएमएस डॉ. निर्मला पाठक ने बताया कि जानकारी मिली है कि तीमारदार ने ही गेटमैन के साथ मारपीट की है। शनिवार को गेटमैन से वार्ता की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed