फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: UP SSF is responsible for security of airport, there is hope of operating aircraft soon

Moradabad: हवाई अड्डे की सुरक्षा यूपी एसएसएफ के जिम्मे, अफसरों ने किया दौरा, जल्द विमान संचालन की जगी उम्मीद

Sat, 16 Dec 2023 08:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 16 Dec 2023 08:07 AM IST
सार

अब तक एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला पुलिस संभाल रही है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि शीघ्र ही एयरपोर्ट से जिला पुलिस को हटा लिया जाएगा। यहां यूपी एसएसएफ के जवान तैनात किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Moradabad: UP SSF is responsible for security of airport, there is hope of operating aircraft soon
मुरादाबाद हवाई अड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के मूंढापांडे एयरपोर्ट की सुरक्षा की कमान 10 से 15 दिनों में उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स संभालेगी। पुलिस एयरपोर्ट से हटा ली जाएगी। संभावना है कि शीघ्र ही एयरपोर्ट से विमान संचालन शुरू किया जाएगा। यूपी एसएसएफ (उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) के एसपी आरएस यादव दो अधिकारियों के साथ मूंढापांडे एयरपोर्ट पर आए।

विज्ञापन


टीम ने एयरपोर्ट का चारों तरफ से जायजा लिया। अंदर इनर और आउट कार्डन की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए स्थान का चयन किया। इस मामले में एसपी ने पुलिस लाइन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया कि यूपी एसएसएफ की एक कंपनी के जवानों के रहने की व्यवस्था पुलिस लाइन में रहेगी।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर प्रकाश और पानी की व्यवस्था एयरपोर्ट अथॉरिटी और जिला प्रशासन को मिलकर करना होगा। अभी तक एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला पुलिस संभाल रही है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि शीघ्र ही एयरपोर्ट से जिला पुलिस को हटा लिया जाएगा। यहां यूपी एसएसएफ के जवान मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर प्रकाश और पानी की व्यवस्था जिला प्रशासन करेगा। अंदर की व्यवस्था एयरपोर्ट अथाॅरिटी करेगी। जिला पुलिस के अधिकारियों ने यूपी एसएसएफ के एसपी को एयरपोर्ट के संवेदनशील बिंदुओं की जानकारी दी। बैठक में एसएसपी हेमराज मीना, एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एयरपोर्ट अथारिटी के डायरेक्टर संदीप कुमार, सीओ आदि अधिकारी मौजूद थे।

एयरपोर्ट पर उड़ान के लिए तैयारी तेज

मूंढापांडे एयरपोर्ट पर निजी कंपनी शीघ्र ही टेक ऑफ और लैंडिंग का ट्रायल कर सकती है। स्पेशल एयरक्राफ्ट को भी रनवे पर दौड़ाया जाएगा। जिले के अधिकारियों का मानना है कि शीघ्र ही निजी कंपनी उड़ान के लिए सेवा देगी।



इस मामले में कर्मचारियों और पायलटों का चयन कर लिया गया है। अयोध्या एयरपोर्ट और आजमगढ़ के एयरपोर्ट को भी मुरादाबाद की तरह लाइसेंस मिल गया है। संभावना है कि शीघ्र ही मुरादाबाद की सेवाएं शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed