{"_id":"66bbb935965e7a37490366e6","slug":"moradabad-uncontrolled-car-fell-into-overflowing-pond-bdc-member-drowned-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad : अनियंत्रित कार लबालब तालाब में गिरी, बीडीसी सदस्य की डूबकर मौत; अगले दिन मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad : अनियंत्रित कार लबालब तालाब में गिरी, बीडीसी सदस्य की डूबकर मौत; अगले दिन मिली लाश
Wed, 14 Aug 2024 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:21 AM IST
सार
हादसे में बदायूं के गांव श्यामपुर सीकरी निवासी जयवीर सिंह (42) की डूबकर मौत हो गई। सोमवार की सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार और शव को बाहर निकालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बनियाठेर के गांव अलहदादपुर चंपू उर्फ चमरपुरा गांव के पास रविवार की देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में घुस गई और पानी में डूब गई। हादसे में बदायूं के गांव श्यामपुर सीकरी निवासी जयवीर सिंह (42) की डूबकर मौत हो गई। सोमवार की सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार और शव को बाहर निकालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव श्यामपुर सीकरी निवासी जयवीर सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। परिजनों के अनुसार जयवीर सिंह का बेटा गोविंद चंदौसी में रहकर राजेश कुमार इंटर कॉलेज में पढ़ता है। रविवार की रात जयवीर परिचित की कार लेकर चंदौसी में बेटे के पास आ रहे थे। देर रात अलहदादपुर चंपू गांव के पास मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर तालाब में घुस गई और पानी में डूब गई।
विज्ञापन
कार के शीशे न खुलने की वजह से जयवीर सिंह बाहर नहीं निकल सके और डूबने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह उधर से ग्रामीण गुजरे तो तालाब में डूबी कार दिखाई दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार और शव को बाहर निकाला। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मोड़ पर पहले भी हो चुके हैं कई हादसा
ग्रामीणों ने बताया कि अलहदादपुर चंपू गांव के पास तीव्र मोड़ है। साथ ही मोड़ के नजदीक ही सात से आठ फीट गहरा तालाब है। अक्सर मोड़ पर हादसे होते रहते हैं। कई बार तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर तालाब में घुस जाते हैं। लेकिन तालाब सूखा होने की वजह से अभी तक सिर्फ लोग घायल ही हुए थे। लेकिन बीते दिनों हुई बारिश का पानी तालाब में भर गया। जिसकी वजह से कार चालक की मौत हो गई।
पानी में डूब गई थी कार
रविवार रात जयवीर सिंह की कार तालाब में अनियंत्रित होकर गिर गई। कार के चारों पहिये ऊपर की ओर थे। उसमें पानी भर गया था। जब कार को बाहर निकाला गया तो कार में पानी भरा था। कार में पानी भरने पर डूबने से ही जयवीर की मौत हुई है। समय रहते कार गिरने की जानकारी मिलती तो शायद जयवीर की जान बच सकती थी।
तालाब में कार गिरने से बदायूं जिले के गांव श्यामपुर सीकरी निवासी जयवीर की मौत हो गई। कार और शव को तालाब से निकलवाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-मोहित काजला, थाना प्रभारी बनियाठेर