{"_id":"65687ae160de12504d001c97","slug":"moradabad-uncle-was-objectionable-position-with-woman-nephew-strangled-her-when-he-saw-her-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था चाचा, भतीजे ने देखा तो गला घोंट मार डाला, खेत में फेंका था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था चाचा, भतीजे ने देखा तो गला घोंट मार डाला, खेत में फेंका था शव
Thu, 30 Nov 2023 05:38 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 30 Nov 2023 05:38 PM IST
सार
एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि मिलक निवासी यूसुफ का शव एक अक्तूबर को गन्ने के खेत में मिला था। जांच में चाचा का नाम सामने आया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के सिडलऊ नजरपुर गांव में एक अक्तूबर को चाचा ने अपने आठ साल के भतीजे को गन्ना दिलाने के बहाने खेत में ले जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। पुलिस का कहना है कि भतीजे ने चाचा को परिवार की एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
विज्ञापन
एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि भोजपुर के सिडलऊ नजरपुर मिलक निवासी मुहम्मद यूसुफ मजदूरी करता है। 28 सितंबर की शाम तीन बेटों में से सबसे छोटा बेटा मुहम्मद रजा (8) घर के बाहर खेल रहा था। जहां से वह गायब हो गया। एक अक्तूबर को उसका शव गन्ने के खेत में मिला था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बालक की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। इस मामले में जांच के बाद भोजपुर थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने आरोपी चाचा मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि आरोपी चार भाई हैं। घटना से कुछ दिन पहले भतीजे ने चाचा मुस्तफा को परिवार की एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद चाचा अपने भतीजे से डरने लगा। इसके अलावा उसका सबसे बड़े भाई यूसुफ के साथ संपत्ति को लेकर विवाद भी चल रहा था। इसके चलते उसने भतीजे मोहम्मद रजा को जान से मारने की योजना बनाई। 28 सितंबर को जब मुहम्मद रजा घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान चाचा ने उसे गन्ना दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर खेत में गया।
जहां बनियान से ही चाचा ने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ हत्या के अलावा साक्ष्य छिपाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा गया है।