फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Two youths got seriously burnt by high tension line

Moradabad : छत पर टहलते हुए हाईटेंशन लाइन से गंभीर रूप से झुलसे दो युवक, अस्पतालों में भर्ती

Fri, 12 Apr 2024 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 12:59 AM IST
सार

घटना बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे की है। करंट लगने के दौरान गांव में फाल्ट से तेज आवाज हुई और घरों की बिजली चली गई।

विज्ञापन
Moradabad: Two youths got seriously burnt by high tension line
high tension line demo - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुरादाबाद में भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मिलक बीजना निवासी विशेष कुमार (18) व जतिन (20) घर की छत पर टहलते समय हाईटेंशन लाइन से बुरी तरह झुलस गए। घटना बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे की है। करंट लगने के दौरान गांव में फाल्ट से तेज आवाज हुई और घरों की बिजली चली गई। युवकों की हालत गंभीर देखकर परिजन फौरन अस्पताल लेकर भागे।

विज्ञापन


पहले जिला अस्पताल ले गए, वहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर करने के लिए कहा। परिजन मरीज को लेकर दिल्ली रोड स्थित अस्पताल में ले गए। वहां भी निराशा मिली तो कांठ रोड के अस्पताल में दिखाया, डॉक्टरों ने यहां भी जवाब दे दिया। इसके बाद कांठ रोड पर ही दूसरे अस्पताल में गए। वहां डॉक्टरों ने मरीज विशेष को आईसीयू में भर्ती कर लिया। जबकि जतिन को काशीपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विशेष के चाचा पंकज ने बताया कि भतीजा मजदूरी करता है। हाईटेंशन लाइन उनके घर से बिल्कुल ऊपर से गुजर रही है। दोपहर में छत पर किसी काम से गया था, तब ही करंट लग गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आसपास के क्षेत्र में पहले हाईटेंशन लाइन नहीं थी। क्षेत्र में मकान बनने के बाद हाईटेंशन लाइन डाली गई हैं। करंट के कारण विशेष के दोनों हाथ काम नहीं कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना हैै कि वह 50 प्रतिशत तक जल चुका है। ग्रामिणों ने हादसे की जिम्मेदारी विद्युत निगम के अधिकारियों की बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग खर्च उठाने को तैयार, निगम फिर भी नहीं हटा रहा लाइन
मालक बीजना गांव के लोगों का कहना है कि कई वर्ष पहले उनके गांव में बाढ़ आ जाती थी। इसलिए गांव में कच्चे मकान बने हुए थे। करीब 15-20 साल पहले गांव में हाईटेंशन लाइन डाली गई। उसी समय लोगों के पक्के मकान भी बन रहे थे। ग्रामिणों के पढ़ा लिखा न होने का फायदा उठाकर निगम ने लाइन डाल दी। इसके बाद 2022 से गांव की युवा पीढ़ी के लोग लाइन हटवाने के लिए निगम के अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। ग्रामीण लाइन शिफ्टिंग का खर्च वहन करने को तैयार हैं। इसके बावजूद निगम के अधिकारी ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।


जेई ने एक्सईएन को नहीं दी हादसे की जानकारी
लोगों का कहना है कि वह जेई से लेकर एक्सईएन तक सबको फोन लगाते रहे लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। अधिशासी अभियंता का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वहीं विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राजेश तोमर का कहना है कि वह मिलक बीजना गांव में टीम को भेजेंगे। मौका मुआयना कराने के बाद विद्युत व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। मरीज के परिजनों से भी घटना की जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed