फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Two teenagers died by drowning while bathing in Gagan river

Moradabad: गागन नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबने से मौत, दोनों के शव बरामद, परिजनों में कोहराम

Sun, 17 Aug 2025 01:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 17 Aug 2025 01:07 AM IST
सार

गागन नदी में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Two teenagers died by drowning while bathing in Gagan river
पानी में डूबे खेत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में गागन नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। एक किशोर शुक्रवार की सुबह डूबा तो दूसरे किशोर की शनिवार की सुबह डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। मझोला क्षेत्र के धीमरी निवासी राजेश भारती का 16 वर्षीय बेटा शौर्य 15 अगस्त की सुबह दोस्तों के साथ नया मुरादाबाद स्थित हर्बल पार्क के पास घूमने गया था।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान शौर्य के दोस्त गागन नदी में नहाने लगे। इसी दौरान शौर्य भी नदी में कूद गया और नहाने लगा। वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा। उसके दोस्तों ने शोर मचाकर उसे बाहर निकलने के लिए कहा लेकिन वह बाहर नहीं आ पाया। कुछ ही देर में किशोर लापता हो गया।

विज्ञापन


दोस्तों ने इसकी जानकारी किशोर के घर दी। परिजन गागन नदी पर पहुंचे और पुलिस बुला ली। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुला लिया। शुक्रवार को देर शाम तक तलाश की गई लेकिन किशोर का पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह टीम ने तलाश शुरू की। करीब सात बजे किशोर का शव मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा ही था कि इसी दौरान सूचना आ गई कि गागन नदी में एक और किशोर बह गया है। मझोला के भोला नगरी निवासी सुनील त्यागी का 13 वर्षीय बेटा आदित्य शनिवार की सुबह दोस्तों के साथ गागन नदी में नहाने समय बह गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ की टीम बुला ली। करीब दो घंटे की तलाश के बाद आदित्य का शव मिल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed