फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Two parties clashed after quarrel between children, eight people were injured, chaos in locality

मुरादाबाद में कलह: बच्चों की कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़े, आठ लोग घायल, मोहल्ले में मच गई थी अफरा-तफरी

Sun, 13 Oct 2024 10:48 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 10:48 AM IST
सार

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव कोकरपुर में बच्चों को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में से चार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Moradabad: Two parties clashed after quarrel between children, eight people were injured, chaos in locality
मैनाठेर में हुए मारपीट में घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव कोकरपुर में शनिवार को बच्चों को लेकर महिलाओं में हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। जमकर हुई मारपीट में दोनों ओर की महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। इनमें से चार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


गांव कोकरपुर में किसी को लेकर शनिवार को दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। बच्चों ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो दोनों ओर की महिलाओं में जमकर गाली-गलौज और विवाद हुआ। इसी बात को लेकर कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


इनमें जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। जिससे मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के इरफान पुत्र अजीज उसकी पत्नी संजिदा, शमा पत्नी सद्दाम, नफीस पुत्र नजर, सेनी, गुलफाम, नजरीन और साइबा घायल हो गए। सभी लोग घायलावस्था में छजलैट थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ तहरीरें दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सभी घायलाें को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि इनमें इरफान, शमा, गुलफाम और नजरीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी छजलैट मनोज कुमार ने बताया कि बच्चों को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

छात्रों के दो गुटों में मारपीट, तीन घायल

मैनाठेर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर खास में मामूली कहासुनी को लेकर छात्रों के दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में तीन छात्र घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के खिलाफ सीएचसी भेज दिया। क्षेत्र के फतेहपुर खास में एक दिन पहले दो छात्रों के गुट में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

इसके बाद शुक्रवार को दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद में दोनों पक्षों से जमकर लात-घूंसे और बेल्टें चलीं। दोनों पक्षों से तीन छात्र घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए कुंदरकी सीएचसी भेज दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

मारपीट में चार भाइयों पर केस

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर मंगोल निवासी अनिल कुमार ने पुलिस का तहरीर देकर कहा कि दस अक्टूबर को सुबह आठ बजे गांव के योगेश व रोहित और इनके दो अन्य भाइयों ने जातिसूचक शब्द कहते हुए उसे और उसकी पत्नी व मां के साथ मारपीट की। मारपीट में अनिल कुमार के गुम चोटें आई और उसका मोबाइल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

हमला कर घायल करने के आरोप में चार पर केस

डिलारी क्षेत्र के गांव  सिहाली खद्दर निवासी सादिक ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह 28 अक्टूबर की शाम मस्जिद से नमाज पढ़कर अपने घर आ रहा था। रास्ते में अय्यूब, गुफरान, फुरकान, मोज्जम ने पुरानी रंजिश को लेकर गालियां देने शुरू कर दीं। विरोध किया तो लात-घूंसों व लाठी डंडों से पीटते हुए पीछे से चाकू से हमला कर दिया।

घटना में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया । पुलिस ने घटना के 15 दिन के बाद पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed