फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Trolley full of Kavadis separated from moving tractor, two killed, 40 injured

मुरादाबाद: कावड़ियों से भरी ट्राली चलते ट्रैक्टर से अलग हुई, दो की मौत, 40 घायल

Sat, 06 Aug 2022 01:53 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Aug 2022 01:53 PM IST
विज्ञापन
Moradabad: Trolley full of Kavadis separated from moving tractor, two killed, 40 injured
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

अमरोहा जिले के थाना गजरौला क्षेत्र अंतर्गत ब्रजघाट के नजदीक दिल्ली मार्ग पर संभल के कावड़ियों के साथ सड़क हादसा हुआ है। दो कावड़ियों की मौत हो गई जबकि 40 घायल हैं। घायलों में एक कावड़िए की हालत गंभीर बनी है। जिसका उपचार मेरठ में चल रहा है। संभल के असमोली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मढ़न से कांवड़ियों का  जत्था शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गंगाजल लेने के लिए बृजघाट के लिए रवाना हुआ था। इसमें करीब 50 लोग शामिल थे। 

विज्ञापन


शुक्रवार की रात 11 बजे करीब जैसे ही जत्था दिल्ली मार्ग पर बृजघाट के नजदीक पहुंचा तो ट्रैक्टर से ट्राली का हिच निकल गया। इससे ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार गांव मढ़न निवासी विवेक (17 )पुत्र ओमकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कपिल (30) पुत्र कोमल सिंह की उपचार के दौरान मौत हुई। करीब 40 लोग घायल हुए हैं। जत्थे में शामिल सुनील की हालत गंभीर है जिसका उपचार मेरठ में चल रहा है। हादसे की जानकारी होने पर गांव में कोहराम है। मामूली रूप से घायल गांव लौट आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed