फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Traffic disrupted on Delhi-Lucknow highway due to waterlogging, water level of Kosi increased

बारिश का कहर: पानी भरने से दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर यातायात बाधित, कोसी का जलस्तर बढ़ा.. प्रशासन ने किया अलर्ट

Sat, 14 Sep 2024 07:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 07:02 PM IST
सार

कोसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। इसके बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। पानी भरने से रामपुर जिले के कई गांवों में हड़कंप मचा हुआ है। लखनऊ हाईवे पर जलभराव के कारण यातायात बाधित हो गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Traffic disrupted on Delhi-Lucknow highway due to waterlogging, water level of Kosi increased
रामपुर में लखनऊ हाईवे पर भरा पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद मंडल में लगातार हुई बारिश के बाद उफनाई कोसी नदी का पानी दिल्ली हाईवे पर पहुंच गया। शनिवार शाम रामपुर और मुरादाबाद के बीच गणेश घाट के पास हाईवे पर डेढ़ फीट पानी बहने लगा। मुरादाबाद जिले के दो लिंक रोड बंद होने से चार गांवों से संपर्क कट गया है।

विज्ञापन


वहीं रामपुर में कोसी के आसपास के करीब दो साै गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ तैनात कर दी गई है। हालांकि हाईवे पर अभी यातायात जारी है। बारिश के बीच शुक्रवार रात रामनगर बैराज से कोसी में 56 हजार 561 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन


इसका असर शनिवार सुबह देखने को मिला। कोसी नदी उफना गई। मुरादाबाद और रामपुर जिले में नदी के आसपास के गांवों में पानी भर गया। शाम होते-होते कोसी का पानी लखनऊ-मुरादाबाद हाईवे पर पहुंच गया। रामपुर जिले में पुराना रेलवे फाटक और गणेश घाट चाैकी के पास करीब डेढ़ फीट पानी हाईवे पर बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच जेसीबी से पानी की दिशा को बदलने का प्रयास किया गया। कोसी के आसपास के करीब दो सौ गांवों में पानी भर गया। यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं सूचना पर गांव बजावाला पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जबकि स्वार रोड स्थित धाेबीघाट, हजरतपुर समेत कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया। मुरादाबाद जिले में गणेश घाट के पास भी हाईवे पर डेढ़ फीट पानी बहने से वाहनों को डिवाइडर से सटाकर गुजारा गया। दो संपर्क मार्गों पर पानी भरने से चार गांवों की आवाजाही बंद हो गई है।


हिरनखेड़ा- जैतपुर लिंक मार्ग पर चार फीट पानी भर गया। इस कारण विसाहट और जैतपुर गांव की आवाजाही बंद हो गई। इसके अलावा मनकरा-रनियाठेर, हीरापुर, गदईखेड़ा के पास पानी भरने से कई गांवों का संपर्क टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed