फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad tractor rams two women cops died on spot, police probing

मुरादाबाद: गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार दो महिला सिपाहियों को रौंदा, मौके पर मौत

Mon, 13 Feb 2023 01:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 13 Feb 2023 01:12 PM IST
सार

सोनकपुर थाने में तैनात महिला सिपाही मीनू और सविता ड्यूटी करने के बाद स्कूटी से कमरे पर जा रही थी। सिरसी-बिलारी रोड पर रात करीब एक बजे बिलारी की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Moradabad tractor rams two women cops died on spot, police probing
सविता और मीनू (फाइल फोटो) बाएं से दाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र के सिरसी-बिलारी रोड पर रविवार रात गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटी को रौंद दिया। दुर्घटना में बुलंदशहर जिले की रहने वाली महिला सिपाही मीनू (23) और सविता (22) की मौत हो गई। 

विज्ञापन


सोनकपुर थाने में तैनात महिला सिपाही मीनू और सविता ड्यूटी करने के बाद स्कूटी से कमरे पर जा रही थी। सिरसी-बिलारी रोड पर रात करीब एक बजे बिलारी की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने स्कूटी में टक्कर मार दी। पहिए के नीचे आने पर दोनों महिला सिपाहियों की मौत हो गई।
विज्ञापन


रात में ही दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों महिला सिपाहियों की भर्ती 2 जून 2021 को हुई थी। दोनों ने 10 जनवरी 2022 को थाना सोनकपुर में ड्यूटी ज्वाइन की थी। मीनू पुत्री गुरदास ग्राम करीमनगर बनबोई थाना गुलावठी बुलंदशहर और सविता पुत्री अर्जुन सिंह ग्राम नायसर थाना अरनिया जिला बुलंदशहर की रहने वाली थीं। इस मामले में थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed