फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Three children who went to bathe in Ramganga were swept away, including two brothers

मुरादाबाद में बड़ा हादसा: रामगंगा में नहाने गए दो भाई समेत तीन बच्चे बहे, पुलिस और स्थानीय गोताखोर कर रहे तलाश

Sun, 20 Aug 2023 07:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 20 Aug 2023 07:11 PM IST
सार

रामगंगा नदी में नहाने गए तीन बच्चे बह गए। उनकी तलाश के लिए पुलिस समेत अन्य एजेंसियों ने रेस्क्यू अभियान चलाया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Three children who went to bathe in Ramganga were swept away, including two brothers
मुरादाबाद के रामगंगा में रेस्क्यू चलाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघर क्षेत्र में दो सगे भाइयों समेत तीन बालक रामगंगा में बह गए। तीनों कुछ अन्य बालकों के साथ नहाने के लिए नदी में कूदे थे। गोताखोरों की कोशिशों के बाद भी रात तक तीनों का सुराग नहीं लगा। गलशहीद के भूड़े का चौराहा निवासी गत्ता फैक्टरी कर्मचारी गंगाराम का बेटा मनोज (13), दुर्गेश (10) और पड़ोसी चंद्रपाल का बेटा रितिक (11) रविवार सुबह करीब 11 बजे मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ रोडवेज पुलिस चौकी के पास भंडारे में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

Moradabad: Three children who went to bathe in Ramganga were swept away, including two brothers
मुरादाबाद के रामगंगा में रेस्क्यू चलाते लोग - फोटो : अमर उजाला

भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के एक घंटे बाद तीनों अन्य बालकों के साथ कटघर क्षेत्र में गुलाबबाड़ी पुल के पास रामगंगा में नहाने लगे। ज्यादा आगे बढ़ने से तीनों तेज बहाव के कारण बहने लगे। अन्य बालकों के शोर मचाने पर नजदीक मौजूद लोग तलाश में जुटे। परिजनों से जानकारी मिलने पर पीएसी के गोताखोरों ने भी सर्च ऑपेरशन शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि रात तक कामयाबी नहीं मिली लेकिन तलाश जारी है। परिजनों ने बताया कि मनोज कक्षा छह और दुर्गेश पांचवीं में पढ़ता है। रितिक भी कक्षा पांच का छात्र है। इससे पहले 19 अगस्त  शनिवार को मुगलपुरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी में नहाते समय एक किशोर डूब गया था। उसका शव दो किलोमीटर दूर मिला। कटघर थाना क्षेत्र के उड़पुरा निवासी मोहम्मद कादिर (17) शुक्रवार शाम करीब सात बजे दोस्त के साथ जामा मस्जिद पुल की ओर घूमने गया था। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसी दौरान कादिर और उसका दोस्त रामगंगा नदी में नहाने के लिए उतर गए। दोनों दोस्त नदी के तेज बहाव में बहने लगे। कादिर का दोस्त किसी तरह बाहर निकल आए लेकिन कादिर तेज बहाव के साथ बहता चला गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से कादिर की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।


शनिवार सुबह पुलिस ने दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया। शाम करीब सवा चार बजे कादिर का शव कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा रेलवे पुल के पास मिला। कादिर के पिता मोहम्मद ताहिर की कोरोना काल में मृत्यु हो गई थी। उसके परिवार में मां शहनाज और बहन अल्दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed