फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Theft of eight lakhs by breaking lock of businessman house, police did not register report

मुरादाबाद: व्यवसायी के घर का ताला तोड़कर जेवर सहित आठ लाख की चोरी, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में किया खेल

Mon, 02 Oct 2023 11:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 11:38 AM IST
सार

सूरजनगर निवासी आलोक कुमार श्रीवास्तव बेटी का इलाज कराने के लिए अस्पताल गए थे। इस बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर 15 तोले सोने और ढाई सौ ग्राम चांदी के सिक्के के साथ एक लाख रुपये पार कर लिए। पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Moradabad: Theft of eight lakhs by breaking lock of businessman house, police did not register report
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चोरों ने सूरजनगर स्थित व्यवसायी के घर का ताला तोड़कर 26 सितंबर की रात सोने के जेवरात और सवा लाख रुपये चुरा लिए। घटना की सूचना देने पर कटघर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि घटना के चार दिन बाद तहरीर बदलवाकर केस दर्ज किया। पुलिस ने अभी तक मौके का मुआयना भी नहीं किया है।

विज्ञापन


पीतल नगरी स्थित श्यामो देवी इंटर कॉलेज के पास सूरजनगर निवासी आलोक कुमार श्रीवास्तव सीएल गुप्ता एक्सपोर्ट फर्म में ब्रास का माल सप्लाई करने का काम करते हैं। 26 सितंबर को पति और पत्नी बेटी तनुश्री का इलाज कराने के लिए पाकबड़ा स्थित टीएमयू अस्पताल गए थे।
विज्ञापन


बेटी को बुखार आ गया। इसी रात चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। चोरों ने मौका देखकर पहले घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा। अंदर अलमारियों के तालों को तोड़कर चोरों ने 15 तोले सोने और ढाई सौ ग्राम चांदी के सिक्के और एक लाख 20 हजार रुपये नकदी को पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर जेवरात की डिब्बी घर के करीब 500 मीटर दूर फेंककर गए थे। व्यवसायी ने घटना की सूचना 27 सितंबर को कटघर पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।

घटना के चार दिन बाद पुलिस ने व्यवसायी को 30 सितंबर को थाने में बुलाया। आरोप है कि पुलिस ने नकदी पैसे की जगह कुछ रुपये और जेवरात की जगह चांदी की तहरीर लिखवाने के बाद रिपोर्ट दर्ज किया।


पीड़ित आलोक कुमार ने बताया आलमारी में एक लाख बीस हजार रुपये, 15 तोला सोना, लगभग ढाई सौ ग्राम चांदी के सिक्के और मंदिर में रखे चांदी व अन्य कीमती सामान चोरी हुए हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक मौके का पूरी तरह से मुआयना नहीं किया है। अभी भी उसकी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed