फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad The girl was murdered in the train after the rape four arrested including the accused constable

Moradabad: दुष्कर्म के बाद ट्रेन में की थी युवती की हत्या, आरोपी सिपाही समेत चार गिरफ्तार

Mon, 07 Nov 2022 10:43 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 07 Nov 2022 10:43 AM IST
सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी।अब पुलिस चारों आरोपियों की डीएनए रिपोर्ट कराएगी, इसके बाद मुख्य आरोपी समेत सभी पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Moradabad The girl was murdered in the train after the rape four arrested including the accused constable
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

चंदौसी स्टेशन पर बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में हत्या के बाद जिस युवती का शव मिला था उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ था। स्लाइड जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने हत्या के अलावा दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। इस मामले में बरेली जीआरपी के सिपाही नीरज कुमार समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी सिपाही निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


बरेली में निजी कंपनी में नौकरी करने वाली अलीगढ़ निवासी 23 वर्षीय युवती का शव 29 जून को बरेली से अलीगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की दिव्यांग बोगी में मिला था। पोस्टमार्टम में गला दबाने की पुष्टि होने पर चंदौसी जीआरपी थाने में अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

 


युवती के परिजनों ने कॉल रिकॉर्डिंग और पुरानी बातचीत के आधार पर चार लोगों पर संदेह जताया था। इसके बाद जीआरपी ने बरेली के कारपेंटर इश्तियाक अहमद, बरेली की निजी कंपनी में काम करने वाले शाहजहांपुर के एसआर राजपूत उर्फ शीशराम, अलीगढ़ के अवधेश कुमार और बरेली जीआरपी के सिपाही नीरज कुमार को मामले में आरोपी बनाया था। पोस्टमार्टम के समय बनाई गई स्लाइड की जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है। स्लाइड रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाने के साथ चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रेलवे अपर्णा गुप्ता ने बताया कि चारों को जेल भेज दिया गया है। इनमें शामिल बरेली जीआरपी के सिपाही नीरज कुमार को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


डीएनए जांच के लिए सैंपल लेंगे
एसपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपियों की पहचान करने के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। डीएनए जांच के लिए चारों आरोपियों का सैंपल लिया जाएगा।


ट्रेन में ही हुई थी हत्या

चंदौसी जीआरपी टीम की शुरुआती जांच में युवती के बरेली स्टेशन पर खुद ट्रेन में सवार होने की बात सामने आई है। इससे स्पष्ट हो गया है कि युवती की हत्या ट्रेन में ही की गई थी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed