फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad The family had to oppose the drinking of alcohol commit suicide by hanging on the day of Diwali

Moradabad:शराब पीने का विरोध करना परिजनों को पड़ा भारी, दिवाली के दिन फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tue, 25 Oct 2022 07:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 25 Oct 2022 07:27 PM IST
सार

गोविंद नगर निवासी ऋषभ सक्सेना(24) फर्म में काम करता था। पांच भाई बहनों में ऋषभ सबसे छोटा था। परिवार के लोगों ने बताया कि छह माह पहले शराब पीने की वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई थी। जांच में पता चला था कि हार्ट का आकार बढ़ गया है। 

विज्ञापन
moradabad The family had to oppose the drinking of alcohol commit suicide by hanging on the day of Diwali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के गोविंद नगर में दिवाली की रात फर्म कर्मी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। फर्म कर्मी शराब पीकर घर लौटा था। परिवार के लोगों ने उसे डांटा तो उसने कमरे में जाकर   चादर को फंदा बनाकर पंखे से लटक गया। गोविंद नगर निवासी ऋषभ सक्सेना(24) फर्म में काम करता था। पांच भाई बहनों में ऋषभ सबसे छोटा था। परिवार के लोगों ने बताया कि छह माह पहले शराब पीने की वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई थी। जांच में पता चला था कि हार्ट का आकार बढ़ गया है। 

विज्ञापन

 

चिकित्सकों ने सलाह दी थी कि वह शराब का सेवन न करे। इससे फिर से तबीयत खराब हो सकती है। दिवाली की शाम वह शराब पीकर घर पहुंचा। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो उसने हंगामा किया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। काफी देर होने पर जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने पुलिस को  सूचना दी।   घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची  पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed