फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Teen was murdered in protest against rape, body was thrown in sugarcane field

Moradabad: दुष्कर्म के विरोध में की गई थी किशोर की हत्या, गन्ने के खेत में फेंक दिया था शव... आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2024 05:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 09 Jul 2024 05:30 PM IST
सार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाला बच्चा घर से स्वीमिंग पूल में नहाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से बच्चा गायब था। अगले दिन उसका शव स्वीमिंग पूल के पास गन्ने के खेत में मिला था। पुलिस ने इस मामले में अब मुख्य आरोपी को पकड़ा है।

विज्ञापन
Moradabad: Teen was murdered in protest against rape, body was thrown in sugarcane field
मूंढापांडे में छात्र की हत्या करने का आरोपी पुलिस हिरासत में - फोटो : संवाद

विस्तार

मूंढापांडे क्षेत्र में स्वीमिंग पूल में नहाने समय ट्रक चालक ने दुष्कर्म का विरोध करने पर 11 साल के बच्चे की हत्या की थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी चालक कुलदीप उर्फ राजू को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाला 11 वर्षीय बच्चा 26 जून को घर से स्वीमिंग पूल में नहाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से बच्चा गायब था। अगले दिन उसका शव स्वीमिंग पूल के पास गन्ने के खेत में मिला था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में बच्चे की मां ने स्वीमिंग पूल संचालक वीरपाल और उसके पिता रामकुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि नहाने के लिए स्वीमिंग पूल का दस रुपये चार्ज न देने के कारण बच्चे की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने वीरपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई थी। इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर मूंढापांडे के अक्का पांडे भोजपुर निवासी कुलदीप उर्फ राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

तब उसने बताया कि 26 जून बच्चा स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए गया था, वह वहीं मौजूद था। बच्चे को अकेला देख कर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। बच्चे ने विरोध किया तो गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी।

इसके बाद उसका शव गन्ने के खेत में फेंक कर फरार हो गया था। सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

आरोपी बोला सपने में आता है बच्चे का पिता

नामजद आरोपी से पूछताछ में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली तो गांव में दो पुलिस कर्मियों को सादा वर्दी में लगा दिया था। इसके बाद से पुलिस कर्मी लगातार गांव के लोगों से अलग अलग पूछताछ करते थे। इसी दौरान पुलिस कर्मियों को हत्यारोपी कुलदीप उर्फ राजू का एक दोस्त मिल गया था।



उसने बताया था कि उसका दोस्त बार बार उससे कहता है कि गन्ने के खेत में जिस बच्चे की लाश मिली है। उसका पिता मुझे सपने में दिखाई देता है। बच्चे के पिता की दो साल पहले ही सड़क हादसे में मृत्यु हुई थी। पुलिस टीम ने इस लाइन पर काम करना शुरू कर दिया था।

पुलिस ने गहनता से जांच की तो जेल जाने से बच गए बेगुनाह

बच्चे की हत्या के बाद उसकी मां ने स्वीमिंग पूल संचालक और उसके पिता को नामजद किया था। बच्चे की मां ने हत्या कारण भी बताया था। अन्य बच्चों ने भी बताया था कि बच्चा दस रुपये दिए बना ही स्वीपिंग पूल से भाग आता था।

पुलिस ने संचालक को हिरासत में भी ले लिया था लेकिन गहनता से केस पर काम किया गया तो नामजद आरोपी बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed