फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad team became champion in Judo competition

Moradabad News: जूडो प्रतियोगिता में मुरादाबाद की टीम बनी चैंपियन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Moradabad team became champion in Judo competition
मुरादाबाद। बरेली जोन की 50वीं अंतर जनपदीय पुलिस जूडो प्रतियोगिता में मुरादाबाद की टीम चैंपियन बनी है। महिला वर्ग में रामपुर की टीम ने बाजी मारी है। वुशू में भी मुरादाबाद की टीम ही विजेता रही। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने विजेता और उपविजेता व व्यक्तिगत अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बरेली जोन के बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत, रामपुर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद 98 खिलाड़ियों भाग लिया। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का समापन हो गया। जूडो प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में मुरादाबाद की टीम ने सर्वाधिक चार गोल्ड जीत चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। जूडो प्रतियोगिता महिला वर्ग में रामपुर की टीम ने सर्वाधिक तीन गोल्ड जीत कर विजेता बनी। वुशू पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में मुरादाबाद ने छह गोल्ड जीते हैं। वुशू महिला वर्ग प्रतियोगिता में बरेली ने तीन गोल्ड हासिल कर विजेता बनी। ताइक्वांडो पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में मुरादाबाद ने सर्वाधिक पांच गोल्ड जीत कर ट्राफी पर कब्जा किया। ताइक्वांडो महिला वर्ग प्रतियोगिता में जनपद रामपुर की टीम तीन गोल्ड जीत चैंपियन बनी। इस दौरान आरआई रकम सिंह, सुहैल अहमद, संजीव गिरी,आलोक कुमार, मानवी महरोत्रा,यश कुमार, करतार सिंह, महेश चंद्र पांडेय और रविंद्र कसाना, मधु कश्यप ने निर्णायक की भूमिका निभाई ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed