फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Teacher broke Kalawa tied in student's hand in school and made objectionable remarks

Moradabad: स्कूल में शिक्षक ने छात्र के हाथ में बंधा कलावा तोड़ा और की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 13 Sep 2022 10:50 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा।
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 13 Sep 2022 10:50 PM IST
सार

छात्र के भाई अनिकेत रुहेला ने पुलिस को तहरीर दी है कि नगर के एक स्कूल में उसका भाई कक्षा छह में पढ़ता है। मंगलवार को उत्तराखंड के काशीपुर निवासी शिक्षक सैफ अली ने कक्षा में पढ़ने के दौरान उसके भाई के हाथ में बंधा कलावा काट दिया और आपत्तिजनक टिप्पणी की।

विज्ञापन
Moradabad: Teacher broke Kalawa tied in student's hand in school and made objectionable remarks
छात्र का कलावा काटकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

स्कूल के शिक्षक ने छात्र के हाथ में बंधा कलावा तोड़कर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। छात्र के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


छात्र के भाई अनिकेत रुहेला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नगर के एक स्कूल में उसका भाई कक्षा छह में पढ़ता है। मंगलवार को छात्र करीब साढ़े आठ बजे अपनी कक्षा में पढ़ रहा था। काशीपुर उत्तराखंड निवासी शिक्षक सैफ अली ने कक्षा में पढ़ने के दौरान अनिकेत के भाई के हाथ में बंधा कलावा काट दिया और आपत्तिजनक टिप्पणी की।
विज्ञापन


छात्र ने घर जाकर पूरी जानकारी अपने भाई को दी। इस पर उसके भाई अनिकेत ने पुलिस को तहरीर दी। जानकारी होने पर हिंदू संगठन बजरंग दल और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्र होकर कोतवाली पहुंच गए और आरोपी शिक्षक के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed