फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Tanda Dadhiyal Road will be built

Moradabad News: 23 करोड़ की लागत से बनेगी मुरादाबाद टांडा दढि़याल रोड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Moradabad Tanda Dadhiyal Road will be built
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मार्ग को जोड़ने के लिए मुरादाबाद टांडा दढि़याल मार्ग शीघ्र ही चौड़ीकरण और मरम्मत होगा। रोड बनाने के लिए 23 करोड़ 41 लाख रुपये मंजूर हुआ है। इसमें शासन ने करीब 12 रुपये लोनिवि को अवमुक्त कर दिया है।
लोकनिर्माण मंत्री के निर्देश पर ग्रामीण के विधायक मोय नासिर ने मुरादाबाद टांडा दढि़याल मार्ग को बनाने के लिए शासन को पत्र भेजा था। लोनिवि ने इस मामले में 10 किलोमीटर का मार्ग बनाने के लिए 25 करोड़ 80 लाख का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव के सड़क को सात मीटर से दस मीटर तक चौड़ीकरण करना था। यह मार्ग उत्तराखंड के बाजपुर शहर होते हुए नैनीताल जिले के कालाढूंगी को जोड़ता है। पर्यटन के दृष्टिकोण से यह सड़क काफी अहम मानी जाती है। वित्त समिति ने एक मुश्त व्यवस्था योजना के तहत इस रोड को बनाने के लिए 23 करोड़ 43 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इस मामले में राज्यपाल के निर्देश पर 11 करोड़ 72 लाख रुपये की धनराशि शासन से अवमुक्त हो चुकी है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता को मिला शासनादेश
मुरादाबाद टांडा दढि़याल मार्ग को बनाने के लिए शासन ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नावेद खां को शासनादेश भेजा है। शीघ्र की रोड का निर्माण करने के लिए लोनिवि टेंडर जारी करेगा। रोड बनने से पर्यटन की गति तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में रोड की हालत काफी खराब
भगतपुर में मुरादाबाद टांडा दढि़याल मार्ग (एमआरडी) की स्थिति काफी खराब है। इस मार्ग से राहगीरों को चलने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर रोड के डामर और गिट्टी गायब हो चुकी है। सिरसवां गौड़, टांडा बाजपुर मार्ग में जगह जगह गड्डे मौजूद हैं। दो पहिया वाहन सवार गड्डों के चलते अनियंत्रित होकर आए दिन गिर जाते हैं ।चार पहिया वाहन हिचकोले खाकर चलते हैं। इस रोड पर चार पहिया वाहनों की कमानी का बचना मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक स्कूल जाने वाले छात्र छात्राएं परेशान होते हैं। दिल्ली की तरफ से आने वाले पर्यटक रोड की हालत देखकर सरकारों को कोसते रहते थे। स्थानीय लोगों ने भी रोड को बनाने की मांग की थी लेकिन स्थानीय स्तर पर यह मामला दबकर रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed