फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Sugarcane Committee Election: BJP captured all the posts of Director, SP accused of rigging

मुरादाबाद गन्ना समिति चुनाव: डायरेक्टर के सभी पदों पर भाजपा ने किया कब्जा, सपा ने लगाया धांधली करने का आरोप

Sat, 12 Oct 2024 02:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 02:58 PM IST
सार

मुरादाबाद की तीन सहकारी गन्ना विकास समितियों के डायरेक्टर चुनाव में 33 में से 31 पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सपा ने प्रशासन के सहयोग से धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया को हाईजैक किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने सपा के आरोपों को खारिज करते हुए चुनाव को निष्पक्ष बताया।

विज्ञापन
Moradabad Sugarcane Committee Election: BJP captured all the posts of Director, SP accused of rigging
बिलारी में वैध प्रत्याशियों की सूची देखते किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद में सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने बाजी मार ली। जिले की तीनों सहकारी समितियों पर डायरेक्टर के 33 पदों में से 31 पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें करीब 95 प्रतिशत भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता निर्विरोध डायरेक्टर चुने गए। अब भाजपा समर्थक ही सभापति भी बनेंगे।

विज्ञापन


वहीं सपा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रशासन के सहयोग से धांधली कर चुनाव में जीत हासिल की है। जिले की तीनों गन्ना समितियों मुरादाबाद, बिलारी और कांठ में चुनाव के लिए भाजपा ने अपने पदाधिकारियों को संयोजक के रूप में तैनात किया था। इसी प्रकार सपा ने अपने विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी थी। दोनों पार्टियों ने अपने अपने डेलीगेट्स (प्रतिनिधि) जिताए।  
विज्ञापन


सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह का कहना है कि एक माह से पार्टी के पदाधिकारियों ने गांव-गांव भ्रमण कर डेलीगेट जिताए थे। चुनाव होता तो भाजपा का हारना तय था। उनको पहले से पता नहीं था कि भाजपा इस प्रकार चुनाव प्रक्रिया को हाईजैक करेगी। आरोप लगाया कि भाजपा अपनी रणनीति के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से पर्चा अन्यत्र भरवाने और उनको जमा कराने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धांधली के खिलाफ भाकियू टिकैत के पदाधिकारी आंदोलन के लिए सड़क पर उतर गए। किसान नेताओं ने दबाव बनाया तो दो पर्चे भरने के लिए मिल गए। प्रशासन ने उनके पर्चों को खारिज नहीं किया। वहीं भाजपा के नेता अपने समर्थकों के डायरेक्टर चुने जाने से गदगद हैं। उनका मानना है कि अभी भाजपा समर्थित सभापति और उप सभापति तीनों समितियों में चुने जाएंगे। 

भाजपा के जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने सपा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। आरोप लगाया कि सपा पहले धांधली करके ही चुनाव जीतती थी। इसी कारण उनको भाजपा सरकार में धांधली दिखाई दे रही है। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया के तहत आरओ नियुक्त कर निष्पक्षता से चुनाव कराया है। जिले के सहायक निर्वाचन अधिकारी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से हो रहा है।

चुनाव में धांधली के विरोध में हाईकोर्ट जाएगी सपा

समाजवादी पार्टी ने सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। इसके विरोध में पार्टी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत से भाजपा ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन किया है। सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि उनके समर्थक डायरेक्टर का पर्चा लेने के लिए गन्ना विकास समिति कार्यालय गए थे, लेकिन वहां कोई अधिकारी मौजूद नहीं था।

पर्चा नहीं मिलने पर वह समर्थकों के साथ पहुंचे तो कार्यालय में ताला जड़ दिया गया। साथ ही गेट पर पुलिस का पहरा लगा हुआ था। अंदर जाने नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता भी पर्चा भरने के लिए नहीं आए, लेकिन उनके नामांकन हो गए।

इससे सिद्ध होता है कि प्रशासन ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को कहीं और पर्चे उपलब्ध कराए और गोपनीय तरीके से पर्चे भरे गए। सपा ने नौ अक्तूबर के घटनाक्रम का ऑडियो और वीडियो भी तैयार किया है। आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में सपा का मुकाबला करने से डर रही थी। उनको पता था कि मुकाबला करने पर हार तय है। चुनाव में हुई धांधली के विरोध में सपा सोमवार को हाईकोर्ट जाएगी।

सभापति का चुनाव 17 अक्तूबर को

सहकारी गन्ना विकास समिति में चुने गए डायरेक्टर तीनों समितियों के लिए एक-एक सभापति और उप सभापति का चुनाव करेंगे। आवश्यक होने पर मतदान कराया जाएगा। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में मुरादाबाद, कांठ और बिलारी में सहकारी गन्ना विकास समितियां हैं। तीनों समितियों पर चुने गए 11-11 डायरेक्टर अपनी-अपनी समिति के लिए सभापति और उप सभापति का चुनाव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed