फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Statues great men will be seen in Circuit House, wall is being prepared for beauty

Moradabad: सर्किट हाउस में नजर आएंगी महापुरुषों की मूर्तियां, योग पथ के तहत सुंदरता के लिए तैयार हो रही दीवार

Sat, 12 Oct 2024 03:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 03:26 PM IST
सार

मुरादाबाद के सर्किट हाउस में नगर निगम योग पथ के तहत भगवान भोलेनाथ, गुरु तेग बहादुर सहित कई महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित कर रहा है।दिल्ली रोड पर 100 फीट लंबी दीवार पर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा और योग मुद्राएं प्रदर्शित की जा रही हैं। नगर निगम ने गांगन से लोकोशेड पुल तक रोड के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया है।

विज्ञापन
Moradabad: Statues great men will be seen in Circuit House, wall is being prepared for beauty
मुरादाबाद में लग रही मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के सर्किट हाउस में प्रवेश करने पर भगवान भोलेनाथ, गुरु तेग बहादुर सहित कई देवताओं और महापुरुषों की मूर्तियां दिखाई देंगी। नगर निगम ने योग पथ के तहत मूर्तियों के साथ सुंदरता के लिए वॉल तैयार कराई है। सर्किट हाउस के गेट के दोनों तरफ नगर निगम ने योग पथ बनाया है।

विज्ञापन


अंदर रोड के दोनों तरफ भगवान शंकर, गुरु गोरखनाथ, पतंजलि, भरत योगी, गुरु तेग बहादुर सिंह, महावीर, बुद्ध, भगवान श्री कृष्ण की मूर्तियां विभिन्न मुद्राओं में दिखाई देंगी। मूर्तियों को कारीगर अंतिम रूप देने में लगे हैं। ये मूर्तियां लोगों को काफी आकर्षित कर रही हैं। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल का कहना है कि यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हिंदुस्तान की शाश्वत योग परंपरा के बारे में जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन


दिल्ली रोड पर बनी 100 फीट लंबी दीवार : दिल्ली रोड पर माॅडर्न स्कूल के सामने नगर निगम ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा को प्रदर्शित करने के लिए 100 फीट लंबी दीवार बनाई है। विभिन्न योग मुद्राएं इस दीवार पर उकेरी गई हैं। इस पर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के ज्ञान को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम का मानना है कि युवा पीढ़ी के लिए यह अवधारणा राष्ट्रवाद के प्रति प्रेरित करेगी। नगर निगम ने गांगन से लेकर लोकोशेड पुल तक रोड का साैंदर्यीकरण करना शुरू कर दिया है। डिवाइडर को भी गेरुआ रंग के पत्थरों को चढ़ाकर सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।


लोकोशेड पुल पर कारगिल के योद्धाओं के साथ देश के महान खिलाड़ियों के कटआउट लगाए गए हैं। इस रोड पर एक पंक्ति में स्ट्रीट फूड की दुकानें तैयार की जाएंगी। नगर निगम दुकानों को भी तैयार करने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed