फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad State Champion in Badminton

Moradabad News: बैडमिंटन में मुरादाबाद स्टेट चैंपियन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Moradabad State Champion in Badminton
मुरादाबाद। ओपन स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन बुधवार को सोनकपुर स्टेडियम में हुआ। मेंस सिंगल्स, वूमेंस सिंगल्स, मेंस डबल्स व वूमेंस डबल्स वर्ग में रोमांचक मुकाबले खेले गए। चारों वर्गों में मुरादाबाद के खिलाड़ी विजेता बने। इसके साथ ही तीन वर्गों में उपविजेता का खिताब भी मुरादाबाद के खिलाड़ियों के ही नाम रहा। सिर्फ वूमेंस सिंगल्स में आजमगढ़ की खिलाड़ी उपविजेता बनीं।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के समन्वय से आयोजित हुई। समापन के मौके पर बेटी बचाओ बेची पढ़ाओ की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश रस्तोगी रहे। दोनों ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर आरएसओ जितेंद्र यादव, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक, बदायूं के क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया, बैडमिंटन कोच आसिफ सिद्दीकी, वॉलीबॉल कोच निशा, कुश्ती कोच गोविंद यादव आदि ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


---------
बैडमिंटन चैंपियनशिप का परिणाम
वूमेंस सिंगल्स
विजेता - सिमरन चौधरी (मुरादाबाद)
उपविजेता - माया कुमारी (आजमगढ़)

मेंस सिंगल्स
विजेता - अंश गौड़ (मुरादाबाद)
उपविजेता - दिव्यांश प्रताप सिंह (मुरादाबाद)

वूमेंस डबल्स
विजेता - माही गुंबर व राधिका रस्तोगी (मुरादाबाद)
उपविजेता - सिमरन चौधरी व अमरीन बानो (मुरादाबाद)

मेंस डबल्स
विजेता - अक्षित गुप्ता व अंश गौड़ (मुरादाबाद)
उपविजेता - देेवेश अग्रवाल व विशाल सिंह (मुरादाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed