फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: sons of inspector and policemen carried out bombing, which shook even SSP residence

मुरादाबाद: वर्चस्व की जंग में इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मियों के बेटों ने की थी बमबाजी, एसएसपी आवास तक दहला गया था

Mon, 18 Sep 2023 12:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 18 Sep 2023 12:17 PM IST
सार

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में बमबाजी और फायरिंग करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों के परिजन पुलिस में हैं। परिजनों के विभाग में होने के कारण मामले में पुलिस ने घंटों बाद एसएसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद सभी को पकड़ा। जांच में पता चला कि बमबाजी वर्चस्व की जंग में की गई थी।

विज्ञापन
Moradabad: sons of inspector and policemen carried out bombing, which shook even SSP residence
मुरादाबाद में बमबाजी करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में एसएसपी बंगले के पास शुक्रवार रात इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मियों के बेटों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्चस्व की जंग में बमबाजी और फायरिंग की थी। इंस्पेक्टर के बेटे अर्जुन उर्फ सन्नी गुर्जर और विष्णु के बीच रंजिश चल रही थी। विष्णु और उसके साथियों को दबाव में लेने के लिए बम फेंके थे। पुलिस ने दीपक उर्फ दीपू यादव, ललित और अर्जुन बोरा को गिरफ्तार इसका खुलासा किया।

विज्ञापन

Moradabad: sons of inspector and policemen carried out bombing, which shook even SSP residence
मुरादाबाद एसएसपी आवास के हुई बमबारी में जख्मी युवक - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि मझोला के कांशीराम नगर सीएल गुप्ता बाग निवासी ललित सागर शुक्रवार रात पुलिस लाइन निवासी अपने साथी दीपक उर्फ दीपू, अर्जुन उर्फ सन्नी गुर्जर और सिविल लाइंस के रेलवे हरथला कॉलोनी निवासी अर्जुन बोरा व अन्य दोस्तों के साथ चार बाइकों पर रेलवे हरथला कॉलोनी में जन्म दिन मनाकर लौट रहा था। इसी दौरान नागफनी के बंगला गांव निवासी विष्णु अपने साथी बॉबी का जन्मदिन रामपुर रोड स्थित होटल में मनाकर लौट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Moradabad: sons of inspector and policemen carried out bombing, which shook even SSP residence
एसएसपी दफ्तर मुरादाबाद - फोटो : संवाद

शुक्रवार रात करीब बारह बजे मॉडल शॉप के सामने अमरोहा क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर राजपाल सिंह के बेटे अर्जुन उर्फ सन्नी गुर्जर, अमरोहा में तैनात हेड कांस्टेबल राजेश सिंह यादव के बेटे दीपक उर्फ दीपू यादव, सहारनपुर में तैनात सिपाही के भाई पीयूष समेत अन्य युवकों ने बमबाजी शुरू कर दी। इस दौरान तमंचे से भी फायरिंग की।

विज्ञापन

Moradabad: sons of inspector and policemen carried out bombing, which shook even SSP residence
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala

जिसमें विष्णु घायल हो गया था। घटना में सन्नी पक्ष के पीयूष और ललित भी घायल हो गए थे। पीयूष का तो बायां हाथ के चिथड़े उड़ गए थे। इस मामले में पुलिस ने ललित, अर्जुन बोरा और दीपू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पुलिस को अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। रविवार शाम पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Moradabad: sons of inspector and policemen carried out bombing, which shook even SSP residence
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल

सन्नी की दबंगई से पुलिस लाइन में भी परेशान हैं कई परिवार

बमबाजी और फायरिंग की घटना का मुख्य आरोपी अर्जुन उर्फ सन्नी का परिवार पुलिस लाइन में रहता है। उसके पिता इंस्पेक्टर हैं। पुलिस लाइन में रहने वाले एक पुलिस कर्मी का दावा है कि अर्जुन पुलिस लाइन में भी दबंगई दिखाता है। उससे कई परिवार के लोग परेशान हैं। यहां बुलेट से घूमता और पटाखे छोड़ता है। लोगों के टोकने पर उन्हें दबंगई दिखाता है। बाहर से अपने दोस्तों को बुला कर परिवारों को डरा धमकाता है।

Moradabad: sons of inspector and policemen carried out bombing, which shook even SSP residence
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का दावा, पीयूष के हाथ में फटा देसी बम

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ समेत अन्य साक्ष्यों से पता चला है कि पीयूष भी बमबाजी करने वाले गुट में शामिल था। बम फेंकते समय उसके हाथ में फट गया था। जिससे उसके हाथ का पंजा डैमेज हुआ है। पीयूष भी केस में आरोपी है। अभी उसका दिल्ली स्थित एम्स में उपचार चल चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed