फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Son of District General Secretary of Kisan Mazdoor Sabha crushed, died in hospital

Moradabad: किसान मजदूर सभा के जिला महासचिव के बेटे को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी चालक का नहीं चला पता

Tue, 05 Dec 2023 05:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 05 Dec 2023 05:15 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि  गुरमीत सिंह बाजार से घर लौट रहे थे। इस बीच वाहन ने उसे कुचल दिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Son of District General Secretary of Kisan Mazdoor Sabha crushed, died in hospital
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ठाकुरद्वारा में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के जिला महासचिव कैलाश सिंह के बेटे गुरमीत सिंह (31) को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के समय वह गांव के ही चौराहे से सामान लेकर घर लौट रहा था। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के रामूवाला गांव निवासी कैलाश सिंह का बेटा गुरमीत रविवार रात करीब 8:30 बजे गांव के ही चौराहे पर कुछ सामान लेने गया था।

विज्ञापन


सामान लेकर वह घर लौट रहा था। इस दौरान गुरमीत को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे गुरमीत घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल गुरमीत को लेकर काशीपुर के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरमीत गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता था।
विज्ञापन


वहीं हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया था। मृतक के पिता कैलाश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गुरमीत सिंह की मौत से उसकी पत्नी रेनू, नौ वर्षीय बेटे देवस्थ, मां रेखा रानी, छोटे भाई राजकुमार, प्रीतम सिंह को रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed