फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Sister-in-law was murdered after arguing with her mother, she took blood stained knife to police

Moradabad: मां से बहस करने के बाद की थी भाभी की हत्या, खून से सना चाकू ले पहुंचा थाने, पुलिसकर्मी रह गए सन्न

Sun, 18 Feb 2024 01:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 01:10 PM IST
सार

मुरादाबाद के कटघर में फरहीन की हत्या उसके ही देवर ने की थी। पुलिस ने बताया कि फरहीन और उसकी सांस के बीच बहस हो गई थी। इससे गुस्साए देवर गुलफाम ने चाकू मारकर भाभी की जान ले ली। इसके बाद वह पुलिस स्टेशन पहुंच गया। 

विज्ञापन
Moradabad: Sister-in-law was murdered after arguing with her mother, she took blood stained knife to police
मुरादाबाद में जान गंवाने वाली फरहीन और हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र के रहमतनगर में तीन माह पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला फरहीन (28) पत्नी जाकिर की उसके ही देवर गुलफाम ने शनिवार को चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी खून से सना चाकू लेकर थाने पहुंच कर सरेंडर कर अपना गुनाह कबूल कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि भाभी ने उसकी मां का अपमान किया था। जिसका बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कटघर के रहमतनगर निवासी जाकिर पीतल ढलाई का काम करता है।
विज्ञापन


उसने तीन तीन माह पहले मझोला के धीमरी आजाद नगर निवासी फरहीन (28) से प्रेम विवाह किया था। फरहीन जाकिर के दोस्त मंसूर की पत्नी थी। जिससे फरहीन का तलाक हो चुका था। जाकिर के परिवार ने एक मकान बेचा था। जिसके रुपयों को लेकर घर में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को फरहीन और उसकी सास चंदा बी के बीच भी झगड़ा हुआ था। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि फरहीन ने उसकी मां का अपमान किया था। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जाकिर अपने काम पर चला गया।

इसके बाद थोड़ी देर बाद ही देवर गुलफाम आ गया और उसने मां के अपमान को लेकर फरहीन से बहस करने लगा। इस दौरान आरोपी ने चाकू से फरहीन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी गर्दन भी कट गई। परिजनों और पड़ोसी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।


इसकी जानकारी मिलने पर फरहीन के मायके वाले आ गए और वह घायल को जिंदगी की आस में उठाकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी खून से सना हुआ चाकू लेकर थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया।

आरोपी गुलफाम पीतल ढलाई का काम करता है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed