{"_id":"65d049f07ebed4917504c173","slug":"moradabad-sister-in-law-murdered-by-stabbing-her-in-the-dock-second-incident-within-24-hours-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में मर्डर: कटघर में चाकू से गोदकर भाभी की हत्या, महानगर में चौबीस घंटे के भीतर दूसरी बड़ी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में मर्डर: कटघर में चाकू से गोदकर भाभी की हत्या, महानगर में चौबीस घंटे के भीतर दूसरी बड़ी वारदात
Sat, 17 Feb 2024 11:24 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 17 Feb 2024 11:24 AM IST
सार
मुरादाबाद में चौबीस घंटे के भीतर हत्या की दूसरी वारदात सामने आई है। कटघर इलाके में युवक ने भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे पहले मैनाठेर में ग्राम प्रधान की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
मुरादाबाद के कटघर में हत्या के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटघर के रहमतनगर में शनिवार सुबह देवर गुलफाम ने भाभी फरीन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इससे पहले शुक्रवार को मैनाठेर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गौसर गांव के पूर्व प्रधान चौधरी राजवीर सिंह (56) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गांव के ही जगदीश और उसके दो बेटों ने पुरानी रंजिश और रुपयों के लेनदेन को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जगदीश और उसके एक नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मैनाठेर के रसूलपुर गौसर गांव निवासी चौधरी राजवीर सिंह 2000 से 2005 तक ग्राम प्रधान थे। राजवीर के बेटे सोमवीर सिंह उर्फ सोनू ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसके पिता व अन्य परिजन घर में मौजूद थे।
विज्ञापन
सुबह करीब 6:30 बजे गांव के ही जगदीश अपने दो बेटों के साथ उनके घर के गेट पर पहुंचा और उसके पिता को आवाज लगाई। घर से बाहर निकलने पर ही आरोपियों ने दरवाजे के पास ही पिता की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनकर सोमवीर, सोमवीर की पत्नी उर्मिला देवी और अन्य परिजन दौड़कर घर के बाहर आए तो राजवीर लहूलुहान हालत में दरवाजे के पास पड़े थे। सोनू ने हत्यारोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो वे हथियार लहराते हुए अपने घर की ओर भाग गए।
इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पूर्व प्रधान को कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी थी। गोली भेजा उड़ाते हुए बाहर निकल गई थी।