फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Sister-in-law hit brother-in-law head with brick, head broke, died during treatment hospital

Moradabad: भाभी ने जेठ के सिर पर मारी ईंट, फट गया सिर, अस्पताल में उपचार के दौरान गई जान

Sun, 21 Jul 2024 08:07 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 08:07 PM IST
सार

भूड़ावास में पारिवारिक विवाद के चलते छोटे भाई की पत्नी ने जेठ के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जेठ को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Moradabad: Sister-in-law hit brother-in-law head with brick, head broke, died during treatment hospital
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सोनकपुर थाना क्षेत्र के भूड़ावास गांव में पारिवारिक विवाद में छोटे भाई की पत्नी ने राजमिस्त्री जगत मुरारी (55) के सिर में ईंट मार दी। घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे की है। परिजन घायल हालत में मुरारी को लेकर सीएचसी में पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने छोटे भाई शिशुपाल की पत्नी रूबी के खिलाफ जानलेवा हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। भूड़ावास गांव निवासी जगत मुरारी की पत्नी पूनम की पांच साल पहले ही मौत हो गई थी। जगत मुरारी के कोई संतान भी नहीं थी। जगत मुरारी तीन भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन


एक छोटे भाई जयवंत सिंह की शादी नहीं हुई है। दूसरे छोटे भाई शिशुपाल ने पश्चिम बंगाल निवासी रूबी से शादी की है। रविवार सुबह नौ बजे जगत मुरारी गांव में ही एक मकान का लिंटर डालने जा रहा था। गांव में मंदिर के पास पहुंचा, तो छोटे भाई शिशुपाल सिंह की पत्नी रूबी गाली-गलौज करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर रूबी ने जगत मुरारी के सिर में ईंट मार दी। सिर में ईंट लगते ही मुरारी गिर गया। छोटा भाई जसवंत मुरारी को सीएचसी लेकर पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद जसवंत मुरारी को लेकर थाने पहुंचा। वहीं, तबीयत बिगड़ने पर दोबारा सीएचसी ले जाते समय रास्ते में ही मुरारी की मौत हो गई।

सूचना पर सीओ राजेश तिवारी भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि छोटे भाई जसवंत की तहरीर पर रूबी के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के दौरान धाराएं और बढ़ा दी जाएंगी।


छोटे भाई जसवंत की तहरीर पर पुलिस ने रूबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार तिवारी, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed