{"_id":"672ee4e59aee78a3fe02e78c","slug":"moradabad-seven-women-drowned-while-crossing-the-ramganga-river-five-were-saved-after-rescue-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: रामगंगा नदी पार करते समय सात महिलाएं डूबीं, रेस्क्यू के बाद पांच को बचाया, दो की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: रामगंगा नदी पार करते समय सात महिलाएं डूबीं, रेस्क्यू के बाद पांच को बचाया, दो की तलाश जारी
Sat, 09 Nov 2024 09:58 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 09 Nov 2024 09:58 AM IST
सार
कटघर के लोधीपुर वासु गांव में रामगंगा नदी पार करते समय तेज बहाव में बहकर किशोरी और एक महिला लापता हो गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से पांच महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया। किशोरी की तलाश में कटघर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
रामगंगा नदी में महिलाओं की तलाश करते गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटघर क्षेत्र के गांव लोधीपुर वासु में शुक्रवार की सुबह रामगंगा नदी पार करते समय किशोरी व छह महिलाएं तेज बहाव के कारण नदी में डूब गईं। माैके पर माैजूद ग्रामीणों ने पांच महिलाओं को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया, लेकिन किशोरी और एक महिला का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
कटघर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार को फिर तलाशी अभियान चलेगा। गांव लोधीपुर वासु के किसानों के खेत रामगंगा नदी के दूसरी ओर हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह आठ बजे गांव की किशोरी सहित सात महिलाएं रोज की तरह नदी पार कर खेतों से पशुओं का चारा लेने जा रही थीं। दूसरे छोर पर पहुंचने वाली थीं, तभी पानी का प्रवाह तेज हो गया। तभी एक महिला का पैर फिसल गया। उसे बचाने में एक के बाद एक सभी पानी में बह गईं।
विज्ञापन
पानी में डूब रही महिलाओं की चीख पुकार सुनकर युवक विशाल ने मदद के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण नदी की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने महिलाओं को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी।
काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पांच महिलाओं रेखा, लक्ष्मी, शांति, साक्षी और निर्मला को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। हालांकि, मोनिका (17) और कांति (46) का पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ नदी पर इकट्ठा हो गई।
सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान रामकिशोर लोधी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फोन कर लेखपाल आयुषी सिसौदिया और कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार को घटना से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की।
लेकिन किशोरी और महिला का पता नहीं चल सका। कुछ देर बाद एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। टीम ने अत्याधुनिक बोट की मदद से नदी में काफी देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाय, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस का कहना है कि किशोरी और महिला को ढूंढने के लिए शनिवार को भी अभियान चलाया जाएगा।