फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Security guard Kushal Pal died after being shot, licensed gun was lying nearby

मुरादाबाद: सुरक्षा गार्ड की गोली लगने से मौत, पास ही पड़ी थी लाइसेंसी बंदूक, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

Sun, 20 Aug 2023 09:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 20 Aug 2023 09:01 AM IST
सार

मुरादाबाद की एक निर्यात फर्म में काम करने वाले गार्ड कुशलपाल का शव गांव के जंगल में मिला। शव के पास रही उनकी लाइसेंसी बंदूक भी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Security guard Kushal Pal died after being shot, licensed gun was lying nearby
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनाठेर थाना क्षेत्र के हाथीपुर चंदू के जंगल में सुरक्षा गार्ड कुशल पाल (60) का गोली लगा शव मिला। गांव में सुरक्षा गार्ड के आत्महत्या किए जाने की चर्चा है। हालांकि परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। कुशल पाल मुरादाबाद की एक निर्यात फर्म में नौकरी कर रहे थे। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे कुशल पाल अपने घर से अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर अपने खेत पर गए थे।

विज्ञापन

कुछ देर बाद परिजनों को पता चला कि सुरक्षा गार्ड का लहूलुहान शव गांव से करीब पांच सौ मीटर जंगल में नहर की पुलिया के पास पड़ा है। सुरक्षा गार्ड की गर्दन में गोली लगी थी। पास में ही बंदूक पड़ी थी। मैनाठेर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि सुरक्षागार्ड को पत्नी नशा करने से रोकती थी, इसी बात को लेकर मनमुटाव रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की है। सुरक्षागार्ड कुशल पाल व्यवहार के घनी थे। उनके आकस्मिक निधन से हर ग्रामीण सकते में है। परिवार में उनकी पत्नी गुड्डो देवी और दो बेटियां पुष्पा और मंजू है। उनके दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन

बताते है कि ड्यूटी करने के बाद सुरक्षागार्ड अपने लाइसेंसी बंदूक को निर्यात फर्म में ही रख आते थे। वह दो दिन से ड्यूटी पर भी नहीं गए थे। बताते कि कुशल पाल शनिवार सुबह छह बजे निर्यात फर्म से अपने बंदूक लेकर आए थे और बाइक घर में खड़ी करने के बाद में बंदूक ले जंगल को चले गए थे।

लाइसेंसी बंदूक ले जाते लोगों ने था टोका

जिस समय सुरक्षागार्ड कुशल पाल जंगल की ओर से जा रहे थे कुछ परेशान से नजर आ रहे थे। गांव के ही कुछ लोगों ने उनको टोका तो वह बोले थे कि जंगल में उल्लू मारने को जा रहा हूं। इतना सुनकर लोगों ने चुपी साध ली थी। कुछ देर बाद ही खबर फैली कि सुरक्षागार्ड का गोली लगा शव लहूलुहान हालत में नहर की पुलिया के पास पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed