फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad seat: Political temperature heat up with arrival of Akhilesh and Mayawati, Shah held public meeting

Moradabad seat: अखिलेश और मायावती के आने से गरम होगा राजनीतिक पारा, शाह ने जनसभा कर चल दी अपनी राजनीतिक चाल

Sat, 13 Apr 2024 04:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 04:01 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडल की सीटें जीतने के लिए सभी दलों ने जोर लगा दिया है। सभी दलों के नेता प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने के लिए जनसभा कर रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह में मुरादाबाद में 12 अप्रैल को रैली की। इसके बाद सपा नेता अखिलेश और बसपा प्रमुख मायावती भी पहुंचने वाली हैं। इससे मंडल का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। 

विज्ञापन
Moradabad seat: Political temperature heat up with arrival of Akhilesh and Mayawati, Shah held public meeting
गृहमंत्री अमित शाह, सपा नेता अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विरोधी दलों पर प्रहार कर अपनी राजनीतिक चाल चल दी है। इसका असर पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर पड़ेगा। अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के आने पर राजनीतिक पारा और गरम होगा।

विज्ञापन


बुद्धि विहार स्थित मंच से केंद्रीय गृह मंत्री ने मतदाताओं को लामबंद करने के लिए विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश मोदीमय हो गया है। सपा-कांग्रेस के लिए दूर-दूर तक संभावना नहीं है। विपक्षी कहते हैं कि वह ट्रिपल तलाक और 370 फिर से लाएंगे।
विज्ञापन


वे (सपा-कांग्रेस) उत्तर प्रदेश को फिर से जातियों में बांटेंगे। नरेंद्र मोदी अकेले ऐसे नेता हैं जो देश को एक रख सकते हैं। मोदी ने देश को सिर्फ चार वर्गों में बांटा है महिला, युवा, किसान और गरीब। इनका विकास करने से देश आगे बढ़ेगा। आरोप लगाया कि विपक्षी दल राम मंदिर निर्माण के विरोधी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह प्राण प्रतिष्ठा में बुलाने पर भी नहीं गए। केंद्रीय गृहमंत्री के प्रहार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का राजनीतिक पारा गरम हो रहा है। अब शहर के जीजीआईसी मैदान पर 14 अप्रैल को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आएंगे।

इसके बाद 15 अप्रैल को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती रामलीला मैदान में पार्टी की रैली को संबोधित करेंगी। दोनों पूर्व मुख्यमंत्री अपने-अपने ढंग से भाजपा के राजनीतिक प्रहार का जवाब देंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दोनों दलों का भरपूर जनाधार मौजूद है।

सप्ताह में दूसरी बार मुरादाबाद आए शाह

केद्रीय गृहमंत्री एक सप्ताह में दूसरी बार मुरादाबाद आए हैं। समझा जाता है कि भाजपा के लिए मुरादाबाद कितना महत्वपूर्ण है। इधर बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा करने के लिए आएंगे। मुख्यमंत्री भी विपक्षी दलों का तनाव बढ़ाएंगे। वे भी विरोधी दलों पर प्रहार करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed