फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Safai Nayak beaten on Delhi Road, huge ruckus at the police station

Moradabad: दिल्ली रोड पर सफाई नायक को पीटा, थाने पर जमकर हंगामा, धूल उड़ने पर बाइक सवार हुआ गुस्सा

Sun, 24 Dec 2023 11:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 24 Dec 2023 11:49 AM IST
सार

नगर निगम के सफाई नायक सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर दी है। इसमें कहा है कि सीएम के दौरे के मद्देनजर दिल्ली रोड पर सफाई चल रही थी। इस बीच लाकड़ी फाजलपुर निवासी व्यक्ति ने गालीगलौच करते हुए अपमानित किया।

विज्ञापन
Moradabad: Safai Nayak beaten on Delhi Road, huge ruckus at the police station
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर सफाई नायक को पीटकर घायल कर दिया। लाकड़ी फाजलपुर निवासी तीन लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ की ओर से कार्रवाई की मांग को लेकर मझोला थाने पर हंगामा किया।

विज्ञापन


जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने लोगों को शांत किया। नगर निगम के सफाई नायक सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जनपद में सीएम के दौरे के मद्देनजर दिल्ली पर विशेष सफाई के निर्देश मिले थे। सुनील अन्य कर्मचारियों से दिल्ली रोड पर शनिवार सुबह सफाई करा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान लाकड़ी फाजलपुर निवासी एक व्यक्ति बाइक से आ गया। बाइक पर उसकी पत्नी और दूसरी बाइक पर एक अन्य व्यक्ति था। सफाई के दौरान दंपती तक धूल पहुंच गई थी। आरोप है कि बाइक सवार दंपती पत्नी भड़क गए और उन्होंने कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता की और जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया। विरोध करने पर सुनील के साथ मारपीट की गई। जिसमें वह घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी आ गए। इसके बाद वह थाने पहुंच गए और उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

थाना प्रभारी संजय पांचाल ने उन्हें समझा कर शांत किया और आश्वासन दिया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संघ के प्रांतीय महामंत्री प्रेम बाबू वाल्मीकि ने बताया कि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह सफाई व्यवस्था ठग कर देंगे।


थाने में उनके साथ लल्ला बाबू द्रविड़, हेमंत, उमाकांत शर्मा, सुधांशु कश्यप, मोहित चौहान, नीरज पाराशर, राकेश, विशाल, राहुल, मुकेश, पप्पू, विजय बाबू समेत अन्य मौजूद रहे। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed