{"_id":"66a1e1b8728def9efa0812e1","slug":"moradabad-roadways-bus-going-from-bareilly-to-delhi-overturned-forty-passengers-were-board-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: बरेली से दिल्ली जा रही रोडवेज बस पलटी, चालीस यात्री थे सवार... पांच लोग हुए जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: बरेली से दिल्ली जा रही रोडवेज बस पलटी, चालीस यात्री थे सवार... पांच लोग हुए जख्मी
Thu, 25 Jul 2024 10:56 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:56 AM IST
सार
बरेली से दिल्ली जा रही रोडवेज बस मुरादाबाद में पलट गई। हादसे में पांच लोगों को चोटें आई हैं। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मुरादाबाद बस हादसे के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली से दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस (UP87 T 3833) हादसे का शिकार हो गई। गढ़मुक्तेश्वर डिपो की इस बस में 40 लोग सवार थे। बस पीतल बस्ती पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में पांच यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
उन्हें तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। लोगों ने बताया कि हादसे के समय बस तेज गति से दिल्ली की ओर जा रही थी। अचानक ड्राइवर का नियंत्रण खो जाने से बस डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में शाहिद अली (30), इरशाद (32), अफरोज अहमद (34), और शाहिद अंसारी (35) को चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद, स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायल यात्रियों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
अन्य यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस का इंतजाम किया गया। घटनास्थल पर थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने स्थिति को तेजी के साथ नियंत्रित किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।