फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Road Accident NEWS Bullet caught fire after truck collision in Moradabad

Road Accident: मुरादाबाद में ट्रक की टक्कर के बाद बुलेट में लगी आग, जिंदा जले दो युवक

Tue, 25 Apr 2023 11:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Apr 2023 11:57 AM IST
सार

मुरादाबाद में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कांठ रोड पर अगवानपुर के पास ट्रक ने बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुलेट में आग लग गई। जिससे दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Moradabad Road Accident NEWS Bullet caught fire after truck collision in Moradabad
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना इलाके में कांठ रोड पर दीवान शुगर मिल के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे ट्रक ने बुलेट में टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद बुलेट और ट्रक में आग लग गई। जिसमें बुलेट सवार कपड़ा व्यापारी के बेटे अभिषेक बजाज और उनके साथ मौजूद राहुल कुमार की मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद कांठ रोड पर जाम लग गया था। पुलिस ने वाहनों को हटवाने के बाद यातायात चालू कराया। मझोला के मानसरोवर कॉलोनी निवासी मनोज बजाज की कपड़े की दुकान है। बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के पीएसी नया गांव निवासी राहुल कुमार(20) कपड़े की दुकान पर काम करता है। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह मनोज का बेटा अभिषेक बजाज(35) और राहुल बुलेट बाइक से कांठ जा रहे थे। कांठ रोड पर दीवान शुगर मिल के सामने गन्ने से लदी ट्रॉली को बचाने के चक्कर में छजलैट की ओर से आ रहे ट्रक ने बुलेट में टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद तेज धमाका हुआ तो लोग दौड़े। हादसे के बाद राहुल कुमार सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर गिरा। हादसे में बुलेट ट्रक के अगले फंस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक भी उसमें फंस गया। चालक बुलेट को घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान बुलेट की पेट्रोल की टंकी फट गई। जिससे बुलेट में आग लग गई। अभिषेक बुरी तरह झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि राहुल की दुर्घटना में मौत हुई। आग तेजी से फैली और ट्रक को भी अपनी चपेट में ले गया। 

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। जले हुए वाहनों को सड़क किनारे करवाने के बाद यातायात चालू करा दिया गया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed