फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Rizwan, three-time MLA from Kundarki, joined SP, Akilur Rahman left RLD along with his wife

Moradabad: कुंदरकी से तीन बार विधायक रहे रिजवान साइकिल पर सवार, अकीलुर्रहमान ने भी पत्नी समेत रालोद छोड़ी

Sun, 17 Mar 2024 02:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 17 Mar 2024 02:08 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले कुंदरकी से तीन बार विधायक रहे मोहम्मद रिजवान ने बसपा का दामन छोड़कर सपा की सदस्यता ली है। इसके अलावा संभल से दो बार नगर पालिका अध्यक्ष रही तरन्नुम अकील ने रालोद से नाता तोड़ लिया है।  

विज्ञापन
Moradabad: Rizwan, three-time MLA from Kundarki, joined SP, Akilur Rahman left RLD along with his wife
सपा की सदस्यता लेने वाले अकीलुर्रहमान और पूर्व विधायक हाजी रिजवान - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले कुंदरकी से तीन बार विधायक रहे हाजी मोहम्मद रिजवान एक बार फिर साइकिल पर सवार हो गए हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कुंदरकी से सपा से टिकट कटने पर हाजी रिजवान बसपा में शामिल हो गए थे। वहीं, अकीलुर्रहमान भी सपा में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


पूर्व विधायक हाजी रिजवान ने शनिवार को बेटे हाजी उवैश उर्फ कल्लन के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सपा का दामन थाम लिया। इस दौरान सपा नेता जावेद आब्दी भी मौजूद रहे। हाजी रिजवान से अपने राजनैतिक करिअर की शुरुआत जिला पंचायत की राजनीति से की थी।
विज्ञापन


सबसे पहले वे जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। वर्ष 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में कुंदरकी से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज कर विधायक बने थे। इसके बाद वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्हें कुछ वोट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि वर्ष 2012 और वर्ष 2017 के चुनाव में सपा के टिकट पर ही लगातार विधायक चुने गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खां ने सपा का थामन थाम लिया है। उन्होंने शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शनिवार को लखनऊ में मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ली। वहीं, नगर पालिका संभल की दो बार अध्यक्ष रहीं अकीलुर्रहमान की पत्नी तरन्नुम अकील भी सपा में शामिल हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed