फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Retired woman officer put under house arrest by cyber criminal, stole eight lakhs from her account

Moradabad: सेवानिवृत्त महिला अधिकारी को साइबर अपराधी ने किया हाउस अरेस्ट, धमकी देकर खाते से आठ लाख रुपये उड़ाए

Tue, 26 Mar 2024 09:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 09:55 AM IST
सार

साइबर ठग ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी को हाउस अरेस्ट कर उनके खाते से आठ लाख रुपये उड़ा लिए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने मुरादाबाद पुलिस से इसकी शिकायत की है। ठग उनको लगातार कॉल कर धमकी भी दे रहा था। 

विज्ञापन
Moradabad: Retired woman officer put under house arrest by cyber criminal, stole eight lakhs from her account
साइबर क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साइबर अपराधी ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी उर्मिला पांडेय को हाउस अरेस्ट कर आठ लाख 49 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बताकर उर्मिला पांडेय को कॉल की और उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त बताकर उन्हें हाउस हाउस अरेस्ट कर लिया।

विज्ञापन


जिसके झांसे में आकर पीड़ित ने आरोपी के बताए खाते में रकम ट्रांसफर कर दिए। साइबर अपराध थाने में केस दर्ज कर लिया है। साइबर ठगी की शिकार हुईं उर्मिला पांयेय मझोला क्षेत्र में बुद्धि विहार आवास विकास निवासी हैं। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन


उर्मिला पांडेय ने बताया कि सात मार्च की दोपहर करीब ढाई बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच ऑफिसर राजेश मिश्रा बताया। आरोपी ने कहा कि आपके आधार नंबर से 15 फरवरी 2024 को एक मोबाइल खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आधार का पता 69-ए, रोड नंबर- 4, विजय नगर कॉलोनी, जेबी नगर अंधेरी ईस्ट मुंबई है। जिससे फंड ट्रांसफर से संबंधित टैक्स मैसेज किए जा रहे हैं। आरोपी ने कहा कि वह इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं। मुंबई जेल में बंद संदीप सोढ़ी के पास से कई डेबिट कार्ड, पांच आईडी मिली हैं।

उसमें एक आईडी आपकी मिली। जिससे आपके मोबाइल नंबर पर लगातार पैसों के ट्रांसफर की सूचना भेजी जा रही है। यह केस 800 करोड़ की मनी लांड्रिंग से संबंधित है। संदीप सोढ़ी ने आपको भी कमीशन भेजी है। आपकी कॉल रिकार्डिंग पर है।

आरोपी ने उन्हें धमकाया कि आपका मोबाइल रिकॉर्डिंग पर है। इसकी जानकारी लीक होते ही आपको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपको किसी भी तरह की जानकारी देनी है तो ई-मेल एड्रेस पर दें। इसके लिए उन्होंने ई-मेल एड्रेस भी दिया।

यदि आपका खाता एचडीएफसी बैंक में नहीं है तो आपको क्राइम रिपोर्ट सर्टिफिकेट का क्लीयरेंस सर्टिफिकेट मिल जाएगा। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो को एक कॉपी भेजी जानी है। एक हमारे ऑफिस में रखी जाएगी, जो पुलिस विभाग की तरफ से माफीनामा होगा।

आरोपी ने पूरे विश्वास में लेने के बाद खाते की डिटेल मांग ली। इसके बाद बैंक खाते की धनराशि ट्रांसफर करने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने मुंबई के पवई स्थित पीएनबी का खाता नंबर दे दिया। साइबर ठगों में से एक अभिजीत खुद को अधिकारी बता रहा था।


इसके बाद आरोपी के कहने पर उर्मिला पांडेय ने 8,49.000 रुपये आरोपी के बताए खाते पर ट्रांसफर कर दिए। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर अपराध थाने की पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed