फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Retired CO Thar dragged a one and a half year old child thirty meters, the child died

Moradabad: रिटायर्ड सीओ की थार ने डेढ़ साल के मासूम को तीस मीटर घसीटा, बच्चे ने ताेड़ा दम, वाहन में तोड़फोड़

Tue, 09 Jan 2024 10:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 09 Jan 2024 10:07 AM IST
सार

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रिटायर्ड सीओ की थार की चपेट में आने से मासूम ने दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच वाहन को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। स्थानीय पुलिस मेरठ निवासी रिटायर्ड सीओ से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Retired CO Thar dragged a one and a half year old child thirty meters, the child died
हादसे में शामिल थार और रिटायर्ड सीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल-खेल में सड़क पर पहुंचा डेढ़ साल का अनमोल सेवानिवृत्त सीओ अरुण कुमार की थार की चपेट में आ गया। फौरन गाड़ी नहीं रुकने से मासूम 30 मीटर तक घिसटता चला गया। बुरी तरह घायल हुए बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे से गुस्साए लोगों ने थार में तोड़फोड़ कर दी। इस बीच चालक भाग निकला।

विज्ञापन


यह हादसा मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव में हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय सेवानिवृत्त सीओ अरुण कुमार गाड़ी में मौजूद थे। वह मेरठ में नौचंदी रोड स्थित चैतन्यपुरम नौचंदी रोड के निवासी हैं। पुलिस ने बच्चे के दादा की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि अनमोल के पिता सतीश कुमार का निधन हो चुका है। उसकी मां नीलम घर के बाहरी हिस्से में परचून की दुकान चलाती है। सोमवार को नीलम दुकान पर थी। चारों बच्चे अंश (12), नंदिनी (10), शैजल (8) और डेढ़ साल का अनमोल घर के भीतर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलते-खेलते अनमोल अचानक घर से निकल कर सड़क पर आ गया और हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने थार कब्जे में ले ली। सेवानिवृत्त सीओ को भी पुलिस अपने साथ ले गई। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मौके से भागे चालक की तलाश कराई जा रही है।

मुरादाबाद में थानेदार रह चुके हैं सेवानिवृत्त सीओ

सेवानिवृत्त सीओ अरुण कुमार पूर्व में मुरादाबाद के कटघर थाने के प्रभारी रह चुके हैं। मूंढापांडे क्षेत्र के नाजरपुर में उनका फार्म हाउस है। हादसे के समय वह थार में सवार होकर फार्म हाउस जा रहे थे।

आठ माह में नीलम को दोहरा दुख 

परचून की दुकान चलाकर परिवार की गुजर बसर कर रही नीलम को आठ माह में दूसरा बड़ा झटका लगा है। नीलम के पति सतीश कुमार एक फैक्टरी में काम करते थे। आठ माह पहले फैक्टरी से घर लौटते समय ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद ही नीलम ने घर में ही परचून की दुकान खोल ली थी। इस दुकान की मदद से चार बच्चों की परवरिश कर रही थी। इनमें से सबसे छोटे बच्चे की सोमवार को हादसे में मौत हो गई।

परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं

सेवानिवृत्त सीओ अरुण कुमार ने बताया कि हादसे के समय चालक गाड़ी चला रहा था। अचानक बच्चा चपेट में आ गया। इस हादसे का दुख है। परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। परिवार से बातचीत चल रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed