फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Refusal give medicine to officer, employees cut off electricity medical store.. When matter reached

Moradabad: अफसर को दवा देने से इनकार, कर्मियों ने मेडिकल स्टोर की बिजली काट दी.. डीएम तक पहुंची बात तो हड़कंप

Mon, 28 Oct 2024 01:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 28 Oct 2024 01:50 PM IST
सार

मुरादाबाद में मेडिकल स्टोर की बिजली काटने के विवाद में जिलाधिकारी अनुज सिंह ने जांच की बात कही है। एक व्यक्ति ने खुद को बिजली अफसर बताकर दवा मांगी जिसे फार्मासिस्ट ने देने से मना कर दिया। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने बिना सूचना के निजी मेडिकल स्टोरी की बिजली काट दी।

विज्ञापन
Moradabad: Refusal give medicine to officer, employees cut off electricity medical store.. When matter reached
बिजली - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुरादाबाद में एक मेडिकल स्टोर की बिजली काटने के मामले में विवाद खड़ा हो गया है। डीएम ने इस मामले की जांच की बात कही है। दरअसल, एक व्यक्ति खुद को बिजली विभाग का अफसर बताकर मेडिकल स्टोर पहुंचा और बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाएं मांगने लगा।

विज्ञापन


मेडिकल स्टोर के फार्मासिस्ट ने उसे दवा देने से मना कर दिया। इसके कुछ देर बाद बिजली विभाग की टीम बिना किसी सूचना के मेडिकल स्टोर की बिजली काटकर चली गई। यह घटना आईआईटियन अमन भंडूला की मेडिकल स्टोर में हुई, जो सिविल लाइंस में भी मौजूद है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अनुज सिंह को इस मुद्दे की जानकारी मिली तो उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने आधे घंटे के भीतर मेडिकल स्टोर की बिजली फिर से कनेक्ट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के चीफ इंजीनियर राकेश कुमार ने कहा कि उन्हें मेडिकल स्टोर की लाइट काटने की जानकारी नहीं है। बताया कि वह एक महीने पहले मुरादाबाद ट्रांसफर होकर आए हैं। पिछले सप्ताह दवा लेने गए थे, लेकिन पुराने प्रिस्क्रिप्शन के कारण स्टाफ ने दवा देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह मामले की जांच करेंगे कि बिजली क्यों काटी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed