फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Rape of divorced woman at gunpoint, threat make objectionable video viral

मुरादाबाद: तमंचे के बल पर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी

Mon, 25 Sep 2023 06:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 25 Sep 2023 06:10 PM IST
सार

थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। महिला के तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िता से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Rape of divorced woman at gunpoint, threat make objectionable video viral
यूपी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तलाकशुदा महिला की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने एक युवक के खिलाफ द्ष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने तमंचे के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी आपत्तिजनक वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मझोला क्षेत्र की रहनेवाली तलाकशुदा महिला ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि वह किराए का कमरा लेकर सिविल लाइंस क्षेत्र में बच्चों के साथ रहती है। इस बीच बाग निवासी फिरोज ने उससे संपर्क किया। नजदीकी बढ़ने पर फिरोज ने वादा किया कि वह भाई बनकर उसकी मदद करेगा।
विज्ञापन


वह कोई बात होने पर महिला के घर आता जाता था। 15 जून की रात करीब 12 बजे वह महिला के कमरे में आया। आते ही उसने महिला को बुरी नियत से पकड़ लिया। विरोध करने पर कनपटी पर तमंचा सटा दिया। उसने महिला को आतंकित कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीखने पर उसके आठ साल के बेटे की नींद टूट गई। शोर मचाने पर पड़ोस की महिलाएं आ गई। फिरोज ने भागते समय धमकी दी कि वह आपत्तिजनक स्थित में वीडियो बनाया है। शिकायत करने पर वह वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। 26 अगस्त की दोपहर भी वह महिला के कमरे में आया।

उसने झांसा दिया कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद वह वीडियो अपने मोबाइल से हटा देगा। उसने फिर धमकाकर दुष्कर्म किया। धमकी से परेशान होकर महिला ने थाने में प्रार्थनापत्र दिया लेकिन थाने में केस दर्ज नहीं किया गया।


महिला ने इस मामले में एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया तो सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इस बारे में थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed