फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad ranks last in the state for uploading mid-day meal photos.

Moradabad News: मिड-डे मील की फोटो अपलोड करने में मुरादाबाद प्रदेश में सबसे पीछे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Moradabad ranks last in the state for uploading mid-day meal photos.
मुरादाबाद। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की निगरानी में लापरवाही सामने आई है। जिले के 1516 परिषदीय विद्यालयों में से केवल 279 विद्यालयों ने ही भोजन की थाली की फोटो पोर्टल पर अपलोड की है। यह कुल विद्यालयों का महज 18.40 प्रतिशत है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह के अनुसार, फोटो अपलोड करने के मामले में मुरादाबाद प्रदेश में सबसे पीछे है। उन्होंने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर फोटो अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन योजना के तहत विद्यालयों में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और निर्धारित मेन्यू के पालन की निगरानी के लिए भोजन की थाली की फोटो पोर्टल पर अपलोड करने की व्यवस्था है। इसके बावजूद जिले में बड़ी संख्या में विद्यालयों की फोटो अपलोड नहीं हुई हैं। इससे योजना की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीएसए ने बताया कि मूंडापांडे, मुरादाबाद ग्रामीण और नगर क्षेत्र में फोटो अपलोड करने की स्थिति संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन

00

मूंडापांडे में 171 में से सात स्कूलों ने अपलोड की फोटो
बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, मूंडापांडे ब्लॉक की स्थिति सबसे खराब है। यहां 171 विद्यालयों में से केवल सात ने ही भोजन की फोटो पोर्टल पर अपलोड की है। मुरादाबाद ग्रामीण क्षेत्र में 114 में से 20 और नगर क्षेत्र में 114 में से 24 विद्यालयों ने फोटो अपलोड की है। वहीं, डिलारी में 188 विद्यालयों में से 52, भगतपुर में 173 में से 42, बिलारी में 208 में से 34, छजलैट में 174 में से 30, कुंदरकी में 199 में से 38 और ठाकुरद्वारा में 177 में से 32 विद्यालयों ने फोटो अपलोड की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed