फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad rajat arrested accused of firing at VHP leader santosh panthari

मुरादाबाद: विहिप नेता संतोष पांथरी को गोली मारने का आरोपी रजत गिरफ्तार

Mon, 13 Feb 2023 12:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 13 Feb 2023 12:44 PM IST
सार

संतोष पांथरी के पिता वाचस्पति पांथरी की तहरीर पर पुलिस ने रजत शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीओ सिविल लाइंस के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की गईं थीं।

विज्ञापन
Moradabad rajat arrested accused of firing at VHP leader santosh panthari
आरोपी रजत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में विश्व हिंदू परिषद के सह मंत्री संतोष पांथरी को गोली मारने के आरोपी रजत शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मझोला थाने में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। रजत शर्मा ब्राह्मण महासभा और भाजपा महानगर कमेटी से जुड़ा था।

विज्ञापन


नया मुरादाबाद निवासी विहिप के सह मंत्री संतोष पांथरी उर्फ पंडित अपने मित्र अविनाश गुप्ता और योगेश त्यागी के साथ गांधी कांप्लेक्स एचडीएफसी के पास दिल्ली रोड पर शनिवार शाम बातचीत कर रहे थे। उसी समय आरोपी रजत शर्मा बाइक से पहुंचा। उसने संतोष से कहासुनी करने के बाद असलहे से गोली चला दी।
विज्ञापन


घायल विहिप नेता को साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बाद में पिता वाचस्पति पांथरी की तहरीर पर पुलिस ने रजत शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीओ सिविल लाइंस के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की गईं थीं। घटना के तीसरे दिन सोमवार को पुलिस ने आरोपी रजत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। मझोला थाने में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed