फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Railway Station: Biryani being prepared infested rice, served samosas made from rotten potatoes

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन: कीड़े पड़े चावल से तैयार हो रही बिरयानी, लोगों को सड़े आलू से बने समोसे दे रहे ठेकेदार

Thu, 21 Sep 2023 02:11 PM IST
विमल शर्मा शिवम वर्मा, मुरादाबाद
शिवम वर्मा, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Sep 2023 02:11 PM IST
सार

रेलवे स्टेशन पर धरने पर वेंडरों ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए। कम कमीशन मिलने के कारण उन्होंने ठेकेदार का खेल उजागर कर दिया। बताया कि लाइनपार क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार और केजीके कॉलेज वाले पुल के पास ऐसे 10 से ज्यादा गोदाम हैं जहां घटिया सामान तैयार होता है। 

विज्ञापन
Moradabad Railway Station: Biryani being prepared infested rice, served samosas made from rotten potatoes
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सड़े आलू से तैयार समोसे दिखाते वेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर बिकने वाले समोसे और सब्जी जिन आलू से तैयार हो रहे हैं, वे सड़े हुए हैं। जिन चावलों से बिरयानी बनाई जा रही है, उनमें कीड़े लगे हैं। जब यह खाद्य सामग्री स्टेशन पर खरीदने वाले यात्रियों के पेट में जाएगी तो उनका क्या हाल होगा। यह सवाल हर उस यात्री की तरफ से है जो अपने बच्चों को भूख लगने पर रेलवे स्टेशन से खरीदकर खाना खिलाते हैं।

विज्ञापन


सवाल यह भी है कि क्या चंद रुपयों के लालच में उन लाखों यात्रियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है, जो रेलवे पर भरोसा करते हैं। वे सभी यात्री मुरादाबाद रेलवे स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से अंजान हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब स्टेशन पर काम करने वाले वेंडर ठेकेदारों के खिलाफ धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


उनकी मांग तो बस 10 में से तीन रुपये कमीशन की थी लेकिन पूरी नहीं हुई तो उन्होंने यह काला खेल उजागर कर दिया। लाइनपार क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार और केजीके कॉलेज वाले पुल के पास ऐसे 10 से ज्यादा गोदाम हैं जहां ये घटिया सामान तैयार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वेंडर उसे अपनी टोकरियों में लेकर स्टेशन पर यात्रियों को बेच देते हैं। वेंडरों ने मीडिया के सामने एक-एक कर सभी दुकानों में जाकर आलू व चावल की स्थिति दिखाई। बड़े-बड़े भगोनों में उबले हुए आलू थे जो कि समोसे में भरने के लिए रखे थे। ये आलू ऊपर से काले पड़ चुके थे। छिपाने के लिए भगोनों को प्लास्टिक के कट्टों से ढककर रखा गया था। यही स्थिति चावल की थी।

केजीके पुल के पास नाले से सटाकर बनी हैं दुकानें

लाइनपार में केजीके पुल के पास नाले से सटाकर दुकानें बनी हैं। इन दुकानों का मुंह सड़क की ओर न खोलकर नाले की तरफ रखा गया है, जिससे खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को भनक न लगे। यूं तो रेलवे में भी कैटरिंग इंस्पेक्टर तैनात हैं, जिनकी जिम्मेदारी है कि स्टेशन पर बिकने वाली खाद्य सामग्री की जांच कराएं। 

 लेकिन अधिकारियों की नाक के नीचे ये सारा खेल चल रहा है। इसी तरह लाइनपार पार्किंग के बराबर में दो दुकानों की यही स्थिति है। वेंडरों ने कैमरे के सामने सबकी पोल खोलनी शुरू की तो कुछ लोग दुकानें बंद करके रफू चक्कर होने लगे।

रेलवे आज आरपीएफ के साथ चलाएगा अभियान

सारी हकीकत सामने आने के बाद रेलवे के अधिकारी आरपीएफ को साथ लेकर लाइनपार क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अभियान चलाएंगे। इस तरह के अभियान यदि समय-समय पर निरंतर चलाए जा रहे होते तो यह स्थिति न होती। बहरहाल अब कुछ ठेकेदार वेंडरों को समझाने व कुछ उन्हें डराने धमकाने में लगे हैं। रेलवे के अभियान के बाद कई लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।

यदि स्टेशन पर बेची जा रही खाद्य में खराब आलू व चावल का प्रयोग किया जा रहा तो इस मामले की जांच कराएंगे। दोषियों के खिलाफ रेलवे की ओर से कार्रवाई की जाएगी। - सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed