{"_id":"65fbc72bf25a2f27d40a3e99","slug":"moradabad-prisoner-admitted-district-hospital-escaped-from-police-custody-broke-toilet-window-and-ran-away-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: जिला अस्पताल में भर्ती बंदी पुलिस कस्टड़ी से फरार, टॉयलेट की खिड़की का शीशा तोड़कर निकला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: जिला अस्पताल में भर्ती बंदी पुलिस कस्टड़ी से फरार, टॉयलेट की खिड़की का शीशा तोड़कर निकला बाहर
Thu, 21 Mar 2024 11:05 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:05 AM IST
सार
मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कैदी कस्टड़ी से फरार हो गया है। उसकी तलाश में जिले भर की पुलिस लगी हुई है। कैदी की तबीयत खराब होने के बाद भर्ती कराया गया था। शौचालय के बहाने से उसने खिड़की का शीशा तोड़ा और फरार हो गया।
विज्ञापन
मुरादाबाद जिला अस्पताल (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती बंदी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। उसकी शहर भर में तलाश की जा रही है। संभल निवासी राजेंद्र आर्म्स एक्ट के तहत जेल में बंद था। उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसे जिला अस्तपाल में भर्ती किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि उसकी ड्यूटी पर दो कर्मी तैनात थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को वह शौचालय गया था। बाहर से दो कर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। इस बीच आरोपी ने खिड़की का शीशा तोड़ और तीसरी मंजिल ने नीचे कूदकर फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
उधर, संभल पुलिस की हिरासत से भागे डकैती और हमले का आरोपी पाठकपुर गांव निवासी चांदबाबू को फिर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दायीं टांग में गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि चौपा गांव में डकैती का मुख्य आरोपी चांदबाबू को रविवार की बहजोई पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। तब आरोपी के बायीं टांग में गोली लगने पर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था।
जहां से आरोपी सोमवार को पुलिस को गच्चा देकर भाग गया था। तभी से पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश कर रही थीं। बुधवार की रात पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि जिला अस्पताल से भागे आरोपी चांदबाबू की तरह चेहरे का एक व्यक्ति संभल-आदमपुर मार्ग पर स्थित एक आम के बाग में मौजूद है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आराेपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी बायीं टांग में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायलावस्था में पकड़ा तो उसकी पहचान चांदबाबू के रूप में हुई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अंधेरे में आरोपी थे। इसलिए संभावना है कि आरोपी के साथ दूसरा कोई व्यक्ति हो सकता है। आरोपी से पूछताछ की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।