फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Pregnant daughter in law and nephew killed due greed property, accused uncle arrested

क्रूर चाचा ने लालच में उजाड़ा घर: गर्भवती बहू के पेट पर छूरी से किए आठ वार, भतीजे के सिर का मांस निकल गया बाहर

Tue, 24 Oct 2023 02:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 02:38 PM IST
सार

संपत्ति की लालच में भतीजे और बहू की हत्या करने वाले आरोपी और उसकी पत्नी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। दोनों की निर्मम तरीके से हत्या के बाद लोगों में गुस्सा है।

विज्ञापन
Moradabad: Pregnant daughter in law and nephew killed due greed property, accused uncle arrested
Moradabad Double Murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भतीजे और गर्भवती बहू की हत्या के आरोपी चाचा प्रशांत कुमार और चाची गुड़िया को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छूरी और बांका बरामद कर लिया है। हत्या में शामिल तीसरा आरोपी प्रशांत का बेटे चार्ली की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


भगतपुर थानाक्षेत्र के गांव परशुपुरा बाजे में शनिवार रात करीब तीन बजे निजी स्कूल के शिक्षक प्रशांत कुमार (40) ने अपने सगे भतीजे वरुण कुमार उर्फ गोलू (22) और उसकी सात माह की गर्भवती पत्नी बबीता (20) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। रविवार सुबह आरोपी चाचा ने चौकी में जाकर सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन


दोनों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि वरुण कुमार भगतपुर क्षेत्र में ही मोबाइल की दुकान पर नौकरी करता था। दो साल पहले उसकी शादी चंदौसी निवासी बबीता के साथ हुई थी। वरुण के पिता प्रबल सिंह और मां ममता का पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें: संपत्ति हड़पने को भतीजे और गर्भवती बहू का मर्डर...आखिर इतना क्रूर क्यों हुआ प्रशांत; सब हैरान
दोनों परिवार एक ही परिसर में बने मकानों में रहते हैं। वरुण का परिवार और चाचा के बीच अक्सर झगड़ा होता था। प्रशांत का कहना था कि उसके पिता राजेंद्र सिंह (85) सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। उन्हें करीब 35 हजार पेंशन मिलती है। वरुण और उसकी पत्नी ही पेंशन रखते थे।


पिता के पेंशन के पैसे को लेकर कई बार झगड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी प्रशांत और उसकी पत्नी गुड़िया उर्फ कल्पना सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ताबड़तोड़ हमले के चलते दोनों को उठने का अवसर नहीं मिला

शनिवार रात सोते समय भतीजा और बहू पर हमला किया गया था। ताबड़तोड़ हमले के चलते दोनों को उठने का अवसर नहीं मिला। छूरी और बांका से भतीजे वरुण की गर्दन, चेहरा और सिर पर पांच वार किए गए थे। वहीं बहू बबीता के सिर, चेहरे, हाथ और सीने पर आठ वार किया गया था। इसी कारण दोनों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल करके सो गया शिक्षक, प्रशांत ने 4 दिन पहले ही डायरी में लिख दिया था वरुण-बबीता की करूंगा हत्या

डीएनए के लिए सैंपल सुरक्षित

डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के दौरान वरुण और बबीता के खून का सैंपल डीएनए जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी चाचा और चाची ने हाथ धोए थे। उनका भी सैंपल लिया गया है। डीएनए से दोनों के खून का मिलान किया जाएगा। यह साक्ष्य अदालत के लिए काफी मजबूत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed